लाइव न्यूज़ :

बिहार के शख्स ने रचा इतिहास, वावेल रामकलावन सेशल्स के नए राष्ट्रपति, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 28, 2020 10:14 PM

Open in App
1 / 8
सेशल्स के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम काफी उलट-फेर वाले रहे हैं। चुनाव आयोग ने विपक्षी नेता वावेल रामकलावन को विजेता घोषित कर दिया।
2 / 8
चुनाव आयोग के अध्यक्ष डेनी लूकास ने बताया कि हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में विपक्षी नेता रामकलावन को 54 फीसद वोट मिले जबकि निवर्तमान राष्ट्रपति डेनी फॉरे को 43 फीसद मत मिले।
3 / 8
दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था। वैसे रामकलावन या फॉरे ने चुनाव नतीजों पर कुछ नहीं कहा है। पादरी रहे रामकलावन धर्म से राजनीति के क्षेत्र में आये हैं। इस चुनाव में करीब 75 फीसद मतदान हुआ। इस देश की आबादी करीब 100,000 है।
4 / 8
भारत से चार हजार किलोमीटर दूर सेशेल्‍स देश में बिहार के एक शख्स ने इतिहास रच दिया। भारतीय मूल के वैवेल रामकलावन को हिंद महासागर के द्वीपीय देश सेशेल्स का राष्ट्रपति चुना गया है। वहीं, उनके पैतृक गांव बरौली प्रखंड के परसौनी गांव में खुशी की लहर है।
5 / 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशल्स के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले विपक्षी नेता वावेल रामकलावन को जीत की बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भारत के साथ पारंपरिक रिश्तों को और मजबूती मिलेगी।
6 / 8
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सेशल्स के आम चुनाव और राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए वावेल रामकलावन को बहुत बधाई। हम उम्मीद करते है कि उनके नेतृत्व में भारत और सेशल्स के निकट और पारंपरिक रिश्तों को और मजबूती मिलेगी।’’
7 / 8
प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सेशल्स की जनता को भी बधाई दी और कहा कि यह लोकतंत्र की विजय है। यह एक साझा मूल्य है जो भारत और सेशल्स बांधता है। ज्ञात हो कि सेशल्स के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम काफी उलट-फेर वाले रहे हैं।
8 / 8
चुनाव आयोग ने विपक्षी नेता वावेल रामकलावन को विजेता घोषित कर दिया। चुनाव आयोग के अध्यक्ष डेनी लूकास ने बताया कि हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में विपक्षी नेता रामकलावन को 54 फीसद वोट मिले जबकि निवर्तमान राष्ट्रपति डेनी फॉरे को 43 फीसद मत मिले। रामकलावन या फॉरे ने चुनाव नतीजों पर कुछ नहीं कहा है। पादरी रहे रामकलावन धर्म से राजनीति के क्षेत्र में आये हैं। इस चुनाव में करीब 75 फीसद मतदान हुआ। इस देश की आबादी करीब 100,000 है। 
टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रदिल्लीबिहारनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"भारत से, पीएम मोदी से माफी मांगें राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू", मालदीव के विपक्षी नेता गसुइम इब्राहिम ने रखी मांग

भारतदिल्ली लगातार तीसरे दिन घने कोहरे की चपेट में, कम दृश्यता के कारण हवाई उड़ानें और ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित

भारत"लोगों के लिए नरेंद्र मोदी 'सेल्फ मेड' हैं और राहुल गांधी 'वंशवादी' हैं", चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा

भारतBihar Political Crises: Nitish-BJP सरकार की पहली परीक्षा, Bihar में 6 सीटों पर चुनाव

भारतBihar Political Crisis: आखिर Nitish Kumar की कौन सी मांगे BJPने कर दी खारिज

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका में रह रहे भारतीय अप्रवासियों के लिए अच्छी खबर, अगले 5 हफ्ते में H-1 B वीजा करा सकते हैं रिन्यू

विश्व'मुइज्जू को औपचारिक रूप से पीएम मोदी और भारत सरकार से माफी मांगनी चाहिए', मालदीव की जम्हूरी पार्टी के नेता कासिम इब्राहिम ने कहा

विश्वपाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी को 10 साल की सजा, गोपनीयता उल्लंघन से जुड़ा है मामला

विश्वतालिबान के विदेश मंत्री ने काबुल में 11 देशों के राजनयिकों के साथ बैठक की, भारत भी शामिल हुआ

विश्वअमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत, पर्ड्यू यूनिवर्सिटी परिसर में मिली लाश