लाइव न्यूज़ :

हर पत्नी चाहती है कि उनके पति में हो ये 5 खास बातें, क्या आप में है ये खूबियां!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 08, 2019 7:11 AM

Open in App
1 / 8
एक महिला की अपने पार्टनर से शादी के पहले या शादी के बाद कुछ उम्मीदें होती हैं। औरतें चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी खूबसूरती की तारीफ करें। या उन्हें घर में बराबर का दर्जा मिले। पति के दिल में उसके लिए प्यार हो। लेकिन महिलाओं के शौक पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होते हैं।
2 / 8
अक्सर पुरूषों को लगता है कि महिलाओं को खुश करना सबसे मुश्किल काम है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पत्नी को खुश करने के लिए आपको बेशकीमती तोहफा देने की जरूरत नहीं, वह तो एक कैंडी से भी खुश हो जाएगी, बशर्तें वो प्यार से दी गई हो। बस आपको जरूरत है उनके दिल की बात जानने की।
3 / 8
कोई महिला आपके पैसे, कीमती तोहफें और गाड़ी से ही खुश नहीं होतीं। और भी कई चीजें हैं जो पत्नी को खुश कर सकती हैं। लेकिन पुरुष उनके दिल की बात को जानने की कोशिश नहीं करते। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे, जिनकी उम्मीद हर महिला अपने पार्टनर से करती है। तो आइए जानते हैं कि औरतें क्या चाहती हैं....
4 / 8
पति में मिले अच्छा दोस्त: एक लड़की चाहती है कि उसका पति उसका एक अच्छा दोस्त बने। लड़की जब अपना मायका छोड़कर आती है तो सिर्फ आप ही ऐसे इंसान हो जिसपर वह भरोसा कर सकती है। आपसे दिल की बात शेयर कर सकती है। किसी भी रिश्ते की शुरुआत में हर बात शेयर करना आसान नहीं होता है लेकिन अगर आप उस रिश्ते को दोस्ती में बदल दें तो ये आसान हो जाता है। साथ ही इससे आपके जिंदगीभर का सफर आसान हो जाएगा।
5 / 8
मन की बात समझें: मौजूदा समय में महिलाएं ऑफिस में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। लेकिन पुरुषों के मन में ये बात होती है कि बराबर की महिलाएं क्यों चाहती है कि उनका पार्टनर उनके लिए दरवाजा खोलें या उनके लिए खाना बनाएं? लेकिन आप ये बात जान लें कि यहां बात हक और समानता की नहीं बल्कि प्यार, इच्छाओं और फिलिंग्स की है जो महिलाएं अपने पार्टनर से उम्मीद करती है। कई बार पति अपनी पत्नी की छोटी-छोटी बातें समझ नहीं पाते हैं और यहीं बात महिलाओं को पसंद नहीं आती है।
6 / 8
पति से केयर की उम्मीद: सभी औरतें चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी केयर करें। उन्हें खुश रखें, उनकी ख्वाहिशों को पूरा करें और उनका ख्याल रखे। औरतें इसलिए ये नहीं चाहती है कि वो कर नहीं सकती या कमजोर है बल्कि वह सिर्फ अपने पार्टनर से एक प्यार भरे रिलेशनशिप की उम्मीद रखती है।
7 / 8
प्यार का इजहार भी है जरूरी: शुरूआत से ही ऐसा होता आ रहा है कि पति मेहनत करता है, परिवार चलाता है और महिलाएं घर संभालती है। हालांकि अब समय में काफी बदलाव आ चुका है। अब महिलाएं ऑफिस के साथ घर भी संभालती हैं। पुरूष महिलाओं की मेहनत की कद्र भी करते हैं लेकिन कहीं न कहीं प्यार का इजहार करने में चूक जाते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि पुरुष समय-समय पर अपनी पत्नी से प्यार का इजहार भी करें।
8 / 8
बुरे वक्त में हो एक कंधे का सहारा: इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि महिला कितनी मजबूत है। बुरे वक्त में हर महिला अपने पार्टनर का कंधा चाहती है। वह उम्मीद करती है कि उसका जीवनसाथी सहानुभूति दें, उसे समझें और उसे बताएं कि आप हमेशा उसके लिए है। लेकिन कुछ इस पुरुष अपनी पत्नी की इस बात समझ पाते हैं।
टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार

रिश्ते नातेफ्रेंडशिप डे 2023: बेहतर दोस्त बनने में आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स, आजमाकर देखें

रिश्ते नातेपार्टनर संग हो रही बहसबाजी के बीच भूलकर न करें ये 5 काम, बिगड़ सकता है आपका रिलेशनशिप

रिश्ते नातेअसफल रिलेशनशिप से सीखने चाहिए ये 5 मूल्यवान सबक, आगे नहीं होगी कोई दिक्कत

रिश्ते नातेआपके रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 सामान्य व्यक्तिगत मुद्दे, जानें इनके बारे में

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेRaksha Bandhan 2023: राखी की रस्म के दौरान भाइयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानें सबकुछ

रिश्ते नातेIndependence Day 2023: अपने परिवार के साथ अनोखे तरीके से मनाएं स्वतंत्रता दिवस, जानें कैसे

रिश्ते नातेHappy Friendship Day 2023: दोस्ती और प्यार का प्रतीक ‘फ्रेंडशिप डे’, संजीव जुनेजा ने कहा- बेहद अटूट रिश्ता है, जो अपनों से भी बढ़कर होता...

रिश्ते नातेRelationship Tips: झगड़े के बाद पार्टनर संग इन टिप्स की मदद से करें सुलह, बन जाएगी बिगड़ी बात

रिश्ते नातेभावनात्मक रूप से अनुपलब्ध पार्टनर को क्यों पसंद करते हैं लोग, जानिए इसके पीछे के 4 कारण