लाइव न्यूज़ :

लड़कियां पहली डेट पर इन 5 चीजों को करती हैं नोटिस, कभी सोचा नहीं होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 22, 2019 7:08 AM

Open in App
1 / 7
अपनी फर्स्ट डेट के लिए लड़के खूब तैयारी करके जाते हैं। पहली डेट पर कहाँ मिलना है, अगर डेट रेस्टोरेंट में हिया तो क्या आर्डर करेंगे, क्या बातें करेंगे, उसके लिए कुछ लेकर जाएं या नहीं, इन सभी मुद्दों को सोच विचार कर लड़के डेट पर जाते हैं। मगर फिर भी कुछ चीजें ऐसी रह जाती हैं जिसकी तैयारी किए बिना ही वे लड़की से मिलने चले जाते हैं और फिर निराशा हाथ लगती है।
2 / 7
दरअसल लड़कों की कुछ चीजों को लड़कियां बड़े ध्यान से नोटिस करती हैं। ये चीजें नोटिस करते हुए अगर उन्हें कहीं कोई कमी दिख जाए तो वे अपना फैसला बदल भी लेती हैं। तो कहीं आपकी बनती बात बिगड़ ना जाए, इसके लिए हम पहले ही आपको उन 5 चेजेओं के बारे में बता देते हैं जो पहली डेट पर लड़कियां लड़कों में देखती हैं। अगर आप इन चीजों को मैनेज कर लें तो आपको बात बन जाएगी।
3 / 7
1) ड्रेस सेंस: डेट पर सिर्फ लड़के ही लड़की को नहीं निहारते हैं, लड़कियां भी बड़े ध्यान से लड़के के ड्रेस सेस्न्से को चेक करती हैं। लड़के ने क्या पहना है, किस तरह का कलर कॉम्बिनेशन है और बाल कैसे बनाए हैं, ये सभी नोटिस करती हैं। लड़के ने जो भी पहना है उसे कांफिडेंस से कैरी कर रहा है या नहीं, इतना भी नोटिस करती हैं।
4 / 7
2) हाइजीन: लड़कियों को अपने घर की और खुद के शरीरे, दोनों की साफ सफाई रखना बेहद पसंद होता है। हां वे जानती हैं कि लड़के हाइजीन के मामले में लापरवाह होते हैं, मगर फिर भी वे नोटिस जरूर करती हैं कि लड़का खुद पर कितना ध्यान देता है। तो अगर आपको लड़की को इम्प्रेस करना है तो पहली डेट पर हाथ-पांव के नाखून काटकर जाए, दाढ़ी और सिर के बाल बनाकर जाएं, दांतों की सफाई जरूर कर लें।
5 / 7
3) लड़का कहां देख रहा है: पहली डेट पर अगर लड़के ने अपनी निगाहें बचाकर नहीं रखी तो बनती बात बहुत ही आसानी से बिगड़ सकती है। लड़का बात करते हुए लड़की की आंखों में देख रहा है या कहीं और, ये नोटिस करने में बिलकुल भी चूक नहीं करती हैं लड़कियां। तो बॉयज, आपकी डेट पार्टनर कितनी ही सुंदर क्यूं ना लग रही हो, लेकिन उससे बात करते समय आई कांटेक्ट जरूर बनाकर रखें।
6 / 7
4) जूते: पहली डेट पर जूते पहने है या फिर घर की चप्पल पहनकर ही आ गया है, ये जरूर नोटिस करेंगी लड़कियां। खैर आजकल कोई भी लड़का इतना बेवकूफ नहीं है कि पहली डेट पर घर की चप्पल या फ्लोटर सैंडल पहनकर चला जाए, लेकिन जूते भी अगर पहने है तो उन्हें साफ करके पहनकर जाएं। आपके जूतों पर दुनिया जहां की मिट्टी नहीं होनी चाहिए।
7 / 7
5) दूसरों से कैसे बात करता है: रेस्टोरेंट के वेटर से लेकर सड़क पर औती रिक्शा वाले से या फिर कैब ड्राईवर से, इन सभी के साथ लड़का कैसे पेश आ रहा है ये भी नोटिस करती हैं लड़कियां। अपने से कम औदे वालों लोगों के साथ लड़के का रवैया अगर अच्छा होगा तो लड़की पर इस बात का बहुत पॉजिटिव इम्प्रैशन पड़ता है। लेकिन अगर पहली डेट पर किसी भी बात के चलते गुस्सा दिखा देंगे, तो समझ जाइए लड़की हाथ से निकल गई।
टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेRose Day 2024: 'रोज डे' से शुरू हो रहा प्यार का सप्ताह, ऐसे कराए अपने पार्टनर को स्पेशल फील

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार

रिश्ते नातेफ्रेंडशिप डे 2023: बेहतर दोस्त बनने में आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स, आजमाकर देखें

भारतयौन अपराधों में झूठे मामलों को लेकर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- "कानून पुरुषों के प्रति पक्षपाती..."

रिश्ते नातेपार्टनर संग हो रही बहसबाजी के बीच भूलकर न करें ये 5 काम, बिगड़ सकता है आपका रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश

रिश्ते नातेHappy Propose Day 2024: इन मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, यहां से ले सही आइडिया

रिश्ते नातेRose Day 2024: सिर्फ रोज नहीं, इन चीजों से भी पार्टनर को करें खुश; यादगार रहेगा आज का दिन

रिश्ते नातेValentine's Week: रोज डे से होती है वैलेंटाइन वीक की शुरुआत , वैलेंटाइन डे पर समाप्त, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRaksha Bandhan 2023: राखी की रस्म के दौरान भाइयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानें सबकुछ