लाइव न्यूज़ :

Monsoon: मुंबई में भारी बारिश के साथ चली तेज हवाएं, दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान

By संदीप दाहिमा | Published: August 09, 2022 1:38 PM

Open in App
1 / 5
मुंबई और उसके उपनगरों में मंगलवार को सुबह तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हुई, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं और ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाएं पांच से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।
2 / 5
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए शहर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। शहर के कुछ लोगों के अनुसार, मुंबई में सोमवार को मध्यरात्रि से भारी बारिश शुरू हुई, जो मंगलवार को सुबह तेज हवाओं के साथ और भीषण हो गई।
3 / 5
नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों पर यातायात मोड़ना पड़ा। शहर में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 51.35 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 76.18 मिमी और 97.11 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बेहद भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
4 / 5
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
5 / 5
आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का 81 स्तर फीसदी था। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतठंड से जमा हिमाचल, पारा शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का

स्वास्थ्यAyurvedic Remedies For Asthma: इन 5 जड़ी-बूटियों को आजमाकर देखें, छू मंतर हो जाएगा अस्थमा

भारतWeather Update: दिल्ली-NCR में सुबह हल्की बारिश से बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ ठंडक बढ़ी; जानें IMD ने क्या की भविष्यवाणी

भारतWeather News: 2024 में गर्मी की मार अधिक!, आईएमडी ने कहा-मार्च से मई की अवधि में अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान!

भारतAvalanche in Jammu and Kashmir: गुलमर्ग में हिमस्खलन, एक स्कीयर की मौत और पांच को रेस्क्यू किया, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPm Svanidhi Scheme: 'दुकान भले छोटे हो, लेकिन सपने बड़े होते हैं', पीएम मोदी ने पीएम-स्वनिधि योजना के तहत बांटे चेक

भारतधर्म परिवर्तन कानून विवाह के साथ साथ सह-जीवन संबंध पर भी लागू, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अंतरधार्मिक युगल की पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की अपील खारिज की, जानें कहानी

भारतLok Sabha Elections: अयोध्या से सच्चिदानंद पांडेय और उन्नाव सीट से अशोक पांडेय को टिकट, पीलीभीत, अमरोहा, मुरादाबाद, सहारनपुर, कन्नौज से मुस्लिम प्रत्याशी उतारा, देखें लिस्ट

भारतBihar Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री नीतीश और पूर्व मुख्यमंत्री मांझी से मिले उपमुख्यमंत्री, चौधरी ने बीजेपी मंत्रियों की सूची दी, जानें लिस्ट में कौन-कौन

भारतBihar MLC Election: 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, फिर से बिहार विधान परिषद में दिखेंगे नीतीश कुमार और राबड़ी देवी, मतदान की नौबत नहीं आई