Weather News: 2024 में गर्मी की मार अधिक!, आईएमडी ने कहा-मार्च से मई की अवधि में अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान!

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 1, 2024 04:30 PM2024-03-01T16:30:24+5:302024-03-01T17:38:16+5:30

Weather News: विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत के ज्यादातर हिस्सों में मार्च और मई के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

Weather News More heat waves in 2024 IMD said Maximum and minimum temperatures expected to be above normal in the period from March to May | Weather News: 2024 में गर्मी की मार अधिक!, आईएमडी ने कहा-मार्च से मई की अवधि में अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान!

file photo

Highlightsभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। इस साल गर्मी के मौसम की शुरुआत से ही अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मानसून सीज़न के दूसरे भाग तक स्थापित होने की संभावना है।

Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। भारत में इस साल गर्मी के मौसम की शुरुआत से ही अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में मार्च से मई की अवधि के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। क्योंकि पूरे मौसम में अल नीनो की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत - तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिनों की भविष्यवाणी की गई है। 

देश में मार्च में सामान्य से अधिक बारिश (लंबी अवधि के औसत 29.9 मिमी से 117 प्रतिशत से अधिक) दर्ज होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में मार्च से मई की अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मार्च में उतर और मध्य भारत में लू चलने की संभावना नहीं है। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। महापात्रा ने कहा कि अलनीनो (मध्य प्रशांत महासागर में समुद्री जल के नियमित अंतराल पर गर्म होने की स्थिति) गर्मी के पूरे मौसम में बना रहेगा तथा उसके बाद तटस्थ स्थिति बन सकती है। ला-नीना परिस्थिति मानसून के उत्तरार्ध में बनने की संभावना है। यह आमतौर पर भारत में अच्छी मानसूनी वर्षा से संबंधित है। मानसून सीज़न के दूसरे भाग तक स्थापित होने की संभावना है।

Web Title: Weather News More heat waves in 2024 IMD said Maximum and minimum temperatures expected to be above normal in the period from March to May

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे