Bihar Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री नीतीश और पूर्व मुख्यमंत्री मांझी से मिले उपमुख्यमंत्री, चौधरी ने बीजेपी मंत्रियों की सूची दी, जानें लिस्ट में कौन-कौन

By एस पी सिन्हा | Published: March 14, 2024 05:32 PM2024-03-14T17:32:59+5:302024-03-14T17:36:10+5:30

Bihar Cabinet Expansion: एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी सरकार गठन के बाद से ही एक और मंत्री पद की मांग पर अड़े हुए हैं।

Bihar Cabinet Expansion Deputy CM meet CM Nitish Kumar former CM Jitan Ram Manjhi Samrat Chaudhary list BJP ministers know who are in list | Bihar Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री नीतीश और पूर्व मुख्यमंत्री मांझी से मिले उपमुख्यमंत्री, चौधरी ने बीजेपी मंत्रियों की सूची दी, जानें लिस्ट में कौन-कौन

file photo

Highlightsभाजपा अपने साथी दलों को मनाने के कवायद में जुट गई है। सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत में आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार होते- होते रह गया। माना जा रहा है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंत्रियों की सूची नहीं दी थी, जिसके कारण आज मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया। इस बीच आज सुबह- सुबह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री को मंत्रियों की सूची दे दिया है। वहीं इसके बाद एक बार फिर भाजपा अपने साथी दलों को मनाने के कवायद में जुट गई है। इसी बीच सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी सरकार गठन के बाद से ही एक और मंत्री पद की मांग पर अड़े हुए हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि अब जब कैबिनेट का विस्तार हो रहा है तो क्या मांझी को दो रोटी वाली मांग पूरी होगी। दरअसल, नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकारी बनी। सरकार गठन के बाद विभागों का बंटवारा हुआ और मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली।

महज चार विधायकों के दम पर बिहार की सत्ता में सहयोगी बनी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को मंत्री बनाया गया। बेटे के मंत्री बनने के बाद जीतन राम मांझी ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और विश्वासमत से पहले एक और मंत्री पद की मांग कर दी।

जीतन राम मांझी यह तो जरूर कह रहे थे कि वे नीतीश कुमार का साथ मरते दम तक नहीं छोड़ेंगे, लेकिन दूसरी तरफ घूम-घूम कर यह भी कह रहे थे कि नीतीश कैबिनेट में उन्हें एक और मंत्री पद मिलना चाहिए। मांझी ने कहा था कि पेट भरने के लिए कम से कम तीन रोटी की जरूरत होती है, लेकिन अगर दो रोटी भी मिल जाए तो काम चल जाएगा।

मांझी का स्पष्ट तौर पर यह इशारा था कि दो मंत्री पद से कम में वे समझौता नहीं करेंगे। उस वक्त संभावना जताई जा रही थी कि मांझी पलटी मारेंगे, लेकिन बाद में भाजपा के तरफ से एक और मंत्री पद का आश्वासन देने के बाद मांझी मान गए। अब जबकि नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है तो उम्मीद जताई जा रही है कि मांझी की दो रोटी वाली मांग पूरी हो जाएगी।

उधर, जीतन राम मांझी से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी जीतन राम मांझी से औपचारिक मुलाकात थी। लोकसभा चुनाव में लोकसभा में 40 सीटें जीतेंगे, इसकी रूपरेखा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी का हमेशा से सहयोग रहा है।

वहीं कैबिनेट विस्तार के सवाल को टालते हुए सम्राट ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। बता दें कि बीते दिन केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी से मुलाकात की थी। जिसके बाद दोनों ने गठबंधन में सब कुछ ठीक होने की बात भी कही थी।

Web Title: Bihar Cabinet Expansion Deputy CM meet CM Nitish Kumar former CM Jitan Ram Manjhi Samrat Chaudhary list BJP ministers know who are in list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे