लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: अरुण जेटली समेत इस साल इन 10 बड़े नेताओं ने दुनिया को कहा अलविदा

By संदीप दाहिमा | Published: December 25, 2019 7:13 AM

Open in App
1 / 8
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का 29 जनवरी, 2019 को निधन हो गया था। फर्नांडिस 88 साल के थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी।
2 / 8
बीजेपी के दिग्गज नेता मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च, 2019 को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। वह 63 वर्ष के थे। वह करीब एक साल से बीमार रहे। कैंसर के लिए वह कुछ महीनों तक अमेरिका भी इलाज करवाकर भी गए थे। स्वदेश वापस लौटने के बाद वह कुछ महीनों तक दिल्ली के एम्स में भी भर्ती थे।
3 / 8
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 20 जुलाई, 2019 को निधन हो गया था। उनका निधन हृदय में तकलीफ होने के कारण राजधानी के एस्कॉर्ट अस्पताल में हुआ था।
4 / 8
बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त, 2019 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। जेटली का 14 मई, 2018 को एम्स में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उसके बाद से उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब होने लगा था, जिसके बाद वह अपने कार्य से अक्सर छुट्टियां लेने लगे थे।
5 / 8
बीजेपी की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज का निधन 6 अगस्त, 2019 को गया था। वह 67 वर्ष की थीं। सुषमा स्वराज देश की पहली महिला विदेश मंत्री के तौर पर जानी जाती हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1952 को अंबाला में हुआ था।
6 / 8
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का 28 जुलाई, 2019 को एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 77 वर्ष के थे। रेड्डी कई दशकों तक सांसद रहे और उन्होंने विभिन्न सरकारों में अहम पद संभाले। वह चार बार विधायक, पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।
7 / 8
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का 21 अगस्त, 2019 भोपाल के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।
8 / 8
मांगेराम गर्ग का नाम भाजपा और संघ के बड़े नेताओं में शामिल है और वह बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
टॅग्स :ईयर एंडर 2019फ्लैश बैक 2019सुषमा स्वराजअरुण जेटलीशीला दीक्षितकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर पर्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandigarh Mayor Election: पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह का मतपत्र पर टिक लगाने का नया वीडियो सामने आया, देखें

भारतBudget Session: पीएम मोदी ने संसद में विपक्ष को दी चुनौती, कहा-बीजेपी को 370 सीट और एनडीए 400 पार, देखें वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में कहा- 'विपक्ष से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं, सबसे ज्यादा दोषी कांग्रेस है'

कारोबारUP Budget 2024 Live updates: सबसे बड़े बजट से सीएम योगी साधेंगे मिशन 24 का लक्ष्य, महिलाओं, पिछड़ों, नौजवानों और वृद्धों का रखा गया विशेष ध्यान, जानें 9 मुख्य बातें

भारतChandigarh Mayor elections: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, 'रिटर्निंग अफसर ने जो किया वो लोकतंत्र की हत्या जैसा'

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards: प्रतिष्ठित ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कार समारोह आज, इन सांसदों को किया जाएगा पुरस्कृत

भारत'राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश फैसला था, न्याय नहीं': एसपी सांसद ने काशी और मथुरा के मुद्दे पर भी उठाए

भारतUniform Civil Code Bill: समान नागरिक संहिता विधेयक आज उत्तराखंड विधानसभा में किया जाएगा पेश

भारतचुनावों में आप उम्मीदवारों को गांवों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, दिल्ली ग्रामीण निकाय ने किया ऐलान

भारतदिल्ली सरकार ने किन्नर समाज को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा