लाइव न्यूज़ :

मोटापे से परेशान लोग अपनी डाइट में करें ये खास चीजें शामिल, एक हफ्ते में दिखेगा असर

By संदीप दाहिमा | Published: September 22, 2019 11:22 AM

Open in App
1 / 9
अगर जिम में पसीना बहाने या अन्य तमाम उपायों से आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको जनरल मोटर्स डाइट प्रोग्राम (जीएम डाइट) फॉलो करना चाहिए। बताया जाता है कि इससे एक हफ्ते के भीतर आपका वजन कम हो सकता है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको इस डाइट के बारे में बता रही हैं।
2 / 9
ऐसा दावा किया जाता है कि इसकी मदद से 7 दिनों में वजन कम किया जा सकता है। अगर आपको अपनी सहेली की शादी में जाना हैं और आपके पास केवल सात दिन हैं? तो चिंता करने की जरुरत नहीं है क्‍योंकि इस डाइट के जरिए आप हफ्तेभर में ही 5 से 7 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। इससे आपको शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।
3 / 9
पहले दिन आप जितना चाहें उतने फल खा सकते हैं। आप तरबूज, पपीता, सेब और कीवी आदि फल खा सकते हैं। आपको दिन में 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। यदि आपको भूख लगती है, तो आप कुछ फल ले सकते हैं और अपनी लालसा को पूरा कर सकते हैं।
4 / 9
आपको दूसरे दिन केवल एक सब्जियों का सेवन करना होगा। आप उसे पकाकर या कच्चा खा सकते हैं। सब्जी में तेल ना डालें। जब भी आपको भूख लगती है तो आप सब्जियां ही खाएं। आप गाजर, बीन्स, खीरा, टमाटर और गोभी खा सकते हैं।
5 / 9
तीसरे दिन, आपका शरीर लगभग नई डाइट के लिए तैयार हो जाएगा। सब्जियां खाने के एक दिन बाद, इस दिन आप फल और सब्जियां दोनों खा सकते हैं। इससे आपको फाइबर, पोषक तत्व और प्रोटीन मिलते हैं।
6 / 9
इस दिन आपको 8 से 10 केले खाने चाहिए। इसके अलावा पूरे दिन में चार गिलास दूध और 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए।
7 / 9
आपको दिन में 6 टमाटर, एक कप ब्राउन राइस और 12 से 15 गिलास पानी लेना चाहिए। अगर आप नॉन वेजेटेरियन हैं, तो आप चिकन और फिश का सेवन कर सकते हैं।
8 / 9
इस दिन आपको एक कप ब्राउन राइस, पकी हुई या कच्ची सब्जियां (बिना तेल के) और 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। गर आप नॉन वेजेटेरियन हैं, तो आप चिकन और फिश का सेवन कर सकते हैं।
9 / 9
डाइट के आखिरी दिन आप एक कप ब्राउन राइस, कोई भी सब्जी और सभी फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप खाने के बाद एक गिलास फ्रूट जूस ले सकते हैं।
टॅग्स :वजन घटाएंहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBenefits Of Bael: जानिए बेल के रस के हैरान कर देने वाले अचूक फायदे, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

स्वास्थ्यBenefits Of Jaggery: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो खाइये गुड़, ब्लडप्रेशर भी करेगा कंट्रोल, जानिए गुड़ के आयुर्वेदिक लाभ

स्वास्थ्यBenefits of Sugar Cane Juice: चिलचिलाती धूप में पीजिए गन्ने का जूस, रखेगा कई रोगों से आपको दूर, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

स्वास्थ्यAyurvedic Treatment Of Migraine: क्या आयुर्वेद से दूर हो सकती है माइग्रेन की समस्या?, जानिए यहां

स्वास्थ्यBenefits of Onion: प्याज न केवल डायबिटीज कंट्रोल करता है, यह यौन क्षमता भी बढ़ाता है, जानिए इसके औषधीय गुणों के बारे में

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपरिवार की सुरक्षा में स्वास्थ्य बीमा योजनाएं: 2024 के लिए आपकी व्यापक मार्गदर्शिका, जानें डिटेल

स्वास्थ्यViral Hepatitis: आखिर क्या है वायरल हेपेटाइटिस संक्रमण, रोजाना 3,500 और प्रतिवर्ष 13 लाख लोगों की मौत, डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट ने किया सतर्क

स्वास्थ्यBanana Shake Benefits: गर्मियों की डाईट में शामिल करें बनाना शेक, बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें इसके लाभ

स्वास्थ्यSummer Tips: गर्मियों में खान-पान पर दें विशेष ध्यान, जानिए क्या खाएं, किन चीजों से रहें दूर, फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यBenefits Of Tamarind: इमली पेट दर्द, पेचिश और कब्ज के इलाज में रामबाण है, जानिए इसके 5 आयुर्वेदिक लाभ