लाइव न्यूज़ :

Bihar Encephalitis Deaths: लीची ही नहीं बल्कि रोजमर्रा खाई जाने वाली ये चीजें भी हैं खतरनाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2019 07:03 IST

Open in App
1 / 7
बिहार के मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में खतरनाक बीमारी 'चमकी बुखार' (Acute Encephalitis Syndrome AES) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक इस दिमागी बुखार से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है और करीब 500 बच्चे अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बच्चे लीची फल खाने के बाद Encephalitis virus की चपेट में आ गए।
2 / 7
1) लीची: जिन बच्चों को भोजन से पर्याप्त पोषण नहीं मिलता या जो बच्चे दोपहर या रात का खाना नहीं खाते हैं, उनके लिए लीची जैसे मीठे फल खाना घातक हो सकता है। इसका कारण यह है कि खाना नहीं खाने की वजह से बॉडी का कम शुगर लेवल और फल के भीतर मौजूद खतरनाक कैमिकल मिलकर ब्लड शुगर लेवल को और ज्यादा कम कर सकते हैं जिससे हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है। इसमें शरीर शुगर का उत्पादन नहीं कर पाता है और यह स्थिति उस समय ज्यादा खतरनाक हो जाती है, जब व्यक्ति सो जाता है और ब्लड शुगर लेवल नैचुरली कम हो जाता है।
3 / 7
लीची क्यों है खतरनाक: ऐसा माना जाता है कि इस फल को खाने से बच्चों, खासकर ऐसे बच्चों को जिन्हें पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है को चयापचय संबंधी बीमारी हाइपोग्लाइसेमिक एन्सेफैलोपैथी का अधिक खतरा होता है। इसका कारण यह है कि लीची में एक कैमिकल पाया जाता है जिसे मिथाइलीन साइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन (MCPG) के नाम से जाना जाता है। यह इतना खतरनाक कैमिकल होता है जो बॉडी का ब्लड शुगर लेवल कम होने पर सीधे रूप से दिमाग के कामकाज को प्रभावित करता है।
4 / 7
2) कसावा: यह एक सब्जी होती है जिसकी जड़ को खाया जाता है। अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में इसे खूब खाया जाता है। इस सब्जी में हाइड्रोजन साइनाइड होता है। इसे सही तरह उबालकर नहीं खाने से आपके शरीर में जहर फैल सकता है। इतना ही नहीं, इसे गलती से भी कच्चा खाने की कोशिश न करें। इसे कच्चा खाने से साइनाइड को मेटाबोलाइज हो सकता है जिससे थायरॉयड हार्मोन प्रभावित हो सकता है और मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
5 / 7
3) आलू: आलू के बिना भारतीयों का खाना अधूरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू भी आपके शरीर के लिए जहरीला हो सकता है। कई शोध इस बात का खुलासा हुआ है कि अंकुरित या हरे रंग के आलू जहरीले होते हैं। इस तरह के आलू में सोलनिन होता है, जो शरीर के लिए खतरनाक है। वैसे तो आलू के पूरे पौधे में यह पाया जाता है लेकिन हरे और अंकुरित आलू में इसका अधिक खतरा होता है।
6 / 7
4) गन्ना: आपको किसी भी हाल में फफूंदी लगा गन्ना खाने से बचना चाहिए। इस तरह के गन्ने में खतरनाक फंगस लगने से जहर फैलने का अधिक खतरा होता है। इसलिए अगर आप गन्ना खाने का शौकीन हैं, तो साफ गन्ने का ही इस्तेमाल करें।
7 / 7
5) कच्चा राजमा: कच्चा राजमा में phytohemagglutinin नामका जहरीला तत्व होता है। इसे कच्चा खाने से एक से दो घंटे के भीतर आपको मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इतना ही नहीं इससे आंतों का कामकाज प्रभावित होता है जिससे आपको पेटदर्द भी हो सकता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सबिहारमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूडचमकी बुखार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत