लाइव न्यूज़ :

Lancet: शराब का सेवन, दुनिया भर में कैंसर के 740000 नए केस, जानिए भारत का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 15, 2021 16:55 IST

Open in App
1 / 7
भारत में पिछले साल सामने आए कैंसर के कुल मामलों में 62,100 के लिए शराब का सेवन जिम्मेदार था। यह कुल मामलों का पांच प्रतिशत था।
2 / 7
‘द लांसेट ऑन्कोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन से यह भी प्रदर्शित होता है कि देश में शराब का सेवन बढ़ रहा है। अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि दुनिया भर में 2020 में सामने आए कैंसर के नये मामलों में से 7,40,000 के लिए शराब का सेवन जिम्मेदार रहा।
3 / 7
अध्ययन में बताया गया है कि शराब सेवन से संबंधित कैंसर के मामलों में 77 प्रतिशत मामले पुरुषों में, जबकि महिलाओं में 23 प्रतिशत (1,72,600) मामलों का अनुमान लगाया गया। सबसे ज्यादा मामले भोजन नलिका (ओसोफेगस), लिवर और स्तन के कैंसर के थे।
4 / 7
पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर इसमें पाया गया कि 2020 में, मुंह, गला, कंठ, भोजन नलिका, कोलोन (बड़ी आंत का हिस्सा), मलाशय, यकृत और स्तन कैंसर के 63 लाख से अधिक मामले सामने आए। कैंसर के इन प्रकारों का शराब के सेवन से संबंध हैं और नये अध्ययन में शराब के सेवन से इसके सीधे संबंध होने का यह अपनी अपनी तरह का पहला अनुमान है।
5 / 7
कैंसर पर अनुसंधान के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसी, फ्रांस के हैरियट रुमगे ने कहा, “मौजूदा प्रवृत्ति से यह प्रदर्शित होता है कि भले ही यूरोपीय देशों में प्रति व्यक्ति शराब का उपभोग घटा है लेकिन चीन और भारत जैसे एशियाई देशों तथा उप-सहारा अफ्रीका में शराब की खपत बढ़ी है।”
6 / 7
रुमगे ने कहा, “इसके अलावा, इस बात का प्रमाण है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी ने कुछ देशों में शराब पीने की दर बढ़ा दी है।’’
7 / 7
अनुसंधानकर्ताओं ने शराब और कैंसर के बीच संबंध पर ज्यादा जन जागरुकता पैदा करने तथा सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में इसका उपभोग घटाने के लिए सरकारी हस्तक्षेप बढ़ाने की अपील की है। 
टॅग्स :कैंसरसंयुक्त राष्ट्रकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?