इन 5 सब्जियों में होते हैं सबसे ज्यादा पोषक तत्व, वजन, हार्ट, ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव By संदीप दाहिमा | Published: July 29, 2022 2:04 PMOpen in App1 / 5ब्रोकली सब्जियों में सबसे हेल्दी माना जाता है। इसकी वजह है ब्रोकली में 2 सबसे खास कंपाउंड हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स भी कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं। ब्रोकली के सेवन से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्रोकली में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। रोजान एक कर ब्रोकली खाने से शरीर को 116% विटामिन K मिलता है और 135% विटामिन C मिलता है।2 / 5पालक के गुणों के बारे में आपने सुना ही होगा। पालक को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटिऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके कारण पालक खाने से आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं। सिर्फ 30 ग्राम पालक खाकर ही आप अपने डेली विटामिन A की डोज का 56% हिस्सा पा सकते हैं। इसके अलावा पालक में विटामिन K भी होता है और कैलोरीज बहुत कम होती हैं। पालक खाने से भी हार्ट की बीमारियां और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।3 / 5लहसून में पाए जाने वाले एलिसिन के कारण ही इसे पूरी दुनिया में खाया जाता है। रिसर्च में कहा गया है कि लहसून लहसुन खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम रहता है। LDL कोलेस्ट्रॉल की सफाई हो जाती है, खून में हानिकारक ट्राईग्लिसराइड्स की मात्रा कम होती है और यहां तक कि कैंसर से भी बचाव रहता है।4 / 5हरा मटर सीजन के साथ बाजार में मिलता है। लेकिन अब आप इसे हर सीजन में खा सकते हैं। सीजनली होने के कारण ही लोग इसे चाव से खाना पसंद करते हैं। आपको शायद ही ये बात मालूम हो कि हरे मटर में पोषक तत्वों का भंडार होता है।5 / 5इन सब्जियों को उनके विशेष पोषक तत्वों एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा के लिए जाना जाता है। इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में काम आते हैं। अगर आप भी इन 5 सब्जियों को रोजाना के खानपान में किसी भी तरह से शामिल कर लें ताकि आने वाले समय में आप स्वस्थ्य और मजबूत बन रहे। और पढ़ें Subscribe to Notifications