कमजोरी या सुस्ती महसूस करते हैं तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में मिलेगा समस्या से छुटकारा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: February 12, 2024 05:35 PM2024-02-12T17:35:07+5:302024-02-12T17:36:28+5:30

कमोजरी महसूस करने के कारण व्यक्ति का मन किसी काम में नहीं लगता। भूख की कमी का सामना करना पड़ता है और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है। लेकिन इस समस्या से सिर्फ कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर छुटकारा पाया जा सकता है।

Sharirik kamjori kaise dur kare Home remedies for overcome physical weakness | कमजोरी या सुस्ती महसूस करते हैं तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में मिलेगा समस्या से छुटकारा

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsपोषण युक्त खान-पान का ध्यान रखना चुनौती बन गया हैअब सामान्य कमजोरी या सुस्त महसूस करना एक आम समस्या हैकुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर छुटकारा पाया जा सकता है

Home remedies for overcome physical weakness: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या ऐसी हो गई है कि पोषण युक्त खान-पान का ध्यान रखना चुनौती बन गया है। अब सामान्य कमजोरी या सुस्त महसूस करना एक आम समस्या है। कमोजरी महसूस करने के कारण व्यक्ति का मन किसी काम में नहीं लगता। भूख की कमी का सामना करना पड़ता है और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है। लेकिन इस समस्या से सिर्फ कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर छुटकारा पाया जा सकता है। आइये जानते हैं कमजोरी को दूर करने के लिए घरेलु उपायों के बारे में।

केले के सेवन से मिलेगी ताकत

केला प्राकृतिक शर्करा का एक बड़ा स्रोत है। इसमें सुक्रोज़, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की संतुलित मात्रा पाई जाती है। केले की ख्याति एक ऐसे फल के रूप में है जो न सिर्फ आसानी से उपलब्ध है बल्कि यह तुरंत ऊर्जा देता है। जब भी कमजोरी महसूस हो एक या दो केले का सेवन करें। पके हुए केले को एक चम्मच शहद के साथ खाने से कमजोरी में काफी फायदा होता है।

दूध है बड़े काम की चीज

 कमजोरी को कम करने के लिए विटामिन बी का एक बड़ा स्त्रोत दूध है।  यह कैल्शियम का भी एक अच्छा स्रोत है। कैल्शियम हमारे दैनिक आहार का एक महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि यह स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए आवश्यक है। यह आसानी से मिल भी जाता है और पचने में भी आसान है। अपने आहार में दूध को शामिल करने से बहुत सारे फायदे होते हैं। यह शारीरिक और मानसिक दोनों के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

दो बादाम, एक सूखे अंजीर और कुछ किशमिश को रात में पानी में भिगोएं। सुबह में बादाम, अंजीर और किशमिश को पानी से निकाल दें और पानी पिएं। और उसके बाद अंजीर, किशमिश और बादाम को छील कर खाएं।

एक अंडा रोजाना खाएं

सुबह के समय में नाश्ता के साथ उबला हुआ अंडा खाने से शरीर को दिनभर ऊर्जा मिलती रहती है। अंडा खाने से व्यक्ति का दिमाग और शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। अंडे प्रोटीन, लोहा, विटामिन ए, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन और पैंटोफेनीक एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरे हुए हैं। अगर आपने अपने खाने में अंडा शामिल कर लिया, तो शरीर को प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिल जाती है।

इसके अलावा भी कुछ बाते हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि पर्याप्त नींद लें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और संभव हो तो रोज आधे घंटे के लिए व्यायाम जरूर करें। नशे से दूर रहें और सुबह का नाश्ता जरूर करें। 

(डिस्क्लेमर:  लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के संबंध में आपके किसी भी प्रश्न के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें, लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Web Title: Sharirik kamjori kaise dur kare Home remedies for overcome physical weakness

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे