लाइव न्यूज़ :

Deepika Padukone Oscars 2023: काले गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं दीपिका, गले में कार्टियर का खूबसूरत हार पर फिदा हुए फैंस, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2023 19:46 IST

Open in App
1 / 9
अकादमी पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेताओं रामचरण एवं जूनियर एनटीआर ने अपने खूबसूरत परिधानों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
2 / 9
ऑस्कर पुरस्कार समारोह में बतौर प्रस्तोता शामिल हुईं पादुकोण यहां ‘लुई विटॉन’ के काले रंग के बेहद सुंदर गाउन में नजर आईं।
3 / 9
गले में कार्टियर का खूबसूरत हार उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। भारतीय अभिनेत्री ने अपने बालों को सलीके से ढीले जूड़े में बांध रखा था।
4 / 9
‘आरआरआर’ में स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीताराम राजू की भूमिका निभाने वाले रामचरण ने डिजाइनर जोड़ी शांतनु-निखिल का बंदगला सूट पहना। उनके परिधान पर चक्र बटन और पदक के आकार के ब्रोच थे। डिजाइनर निखिल मेहरा ने कहा, ‘‘डिजाइनर के रूप में जब भी हम कोई परिधान बनाते हैं, तो हम उसे पहनने वाले व्यक्ति के स्वभाव, सिद्धांतों और शख्सियत का ख्याल रहते हैं।’’
5 / 9
उन्होंने कहा, ‘‘जब राम चरण हमारे देश, विशेष रूप से ऑस्कर में ‘आरआरआर’ का प्रतिनिधित्व कर रहे हों, तो हमें यह पता था कि हमें एक ऐसी पोशाक डिजाइन करनी होगी, जो फिल्म में उनके चरित्र को सम्मानित करे।’’ रामचरण को साथ उनकी पत्नी एवं उद्यमी उपासना कोनीडेला भी समारोह में शामिल हुईं।
6 / 9
सफेद रंग की साड़ी में वह बहुत सुंदर लग रही थीं। ‘आरआरआर’ में कोमाराम भीम के किरदार को यादगार बनाने वाले जूनियर एनटीआर ने काले रंग की वेल्वेट बंदगला शेरवानी पहनी, जिसे गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया। कंधे पर कढ़ाई करके बनाया गया बाघ शेरवानी को और आकर्षक बना रहा था। गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने जूनियर एनटीआर के लिए यह उत्कृष्ट परिधान तैयार करने से पहले कई बातों को ध्यान में रखा। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि यह परिधान जूनियर एनटीआर की शख्सियत को प्रदर्शित करे और उन्हें एक सच्चे वैश्विक भारतीय के रूप में भी दिखाए।’’
7 / 9
‘आरआरआर’ के निर्देशक एस एस राजामौली ने पारंपरिक धोती और बैंगनी रंग का रेशमी कुर्ता पहनकर वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मौलिक (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है।
8 / 9
गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। यह गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके बेहतरीन नृत्य को भी काफी सराहना मिली है। 
9 / 9
दीपिका पादुकोण ( सभी फोटो इंस्टाग्राम)
टॅग्स :दीपिका पादुकोणऑस्कर अवार्डअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार