Happy Birthday Alia Bhatt: हबी रणबीर संग आलिया भट्ट ने सेलिब्रेट किया स्पेशल डे, बर्थडे पार्टी में पहुंचे ईशा-आकाश अंबानी
By अंजली चौहान | Published: March 15, 2024 09:57 AM2024-03-15T09:57:22+5:302024-03-15T09:59:55+5:30
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कल रात शहर में देखा गया जब अभिनेत्री अपना जन्मदिन मना रही थी।
Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। महेश भट्ट की लाडली आलिया एक बेटी की मां हैं और एक्टर रणबीर कपूर की पत्नी हैं। ऐसे में अपने स्पेशल डे पर उन्हें हबी रणबीर की तरफ से जबरदस्त पार्टी का सरप्राइज मिला। मुंबई में कपल को गुरुवार शाम एक शानदार पार्टी मनाते हुए देखा गया जहां उनके करीबी दोस्त और परिवारजन मौजूद रहें। एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सामने आई जिसमें देखा गया कि रणबीर कपूर एक परफेक्ट होस्ट की तरह आलिया के लिए कोजी डिनर पार्टी ऑर्गेनाइज्ड की।
सिंपल-सोबर लुक में आलिया लगी बेहद खूबसूरत
आलिया भट्ट ने पार्टी के लिए एक गोल्डन ऑफ शोल्डर टॉप पहना जिसके साथ उन्होंने ब्लू जीन्स कैरी की और साथ में गोल्डन सेन्डल। उनके लुक को उनकी क्यूट डिंपल स्माइल ने पूरा किया। एक्ट्रेस ने और उनके प्रियजनों ने मुंबई के ताज महल पैलेस में उनका जन्मदिन मनाया। अभिनेता-पति रणबीर कपूर पूरी तरह से काले रंग की पोशाक में सहज दिखे।
आलिया की सास नीतू कपूर, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और दोस्त ईशा अंबानी, आनंद पीरामल और आकाश अंबानी भी इस मौके पर नजर आए। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में से एक में, रणबीर को पार्टी के बाद शाहीन और जानवी धवन को विदा करते समय उनके माथे पर किस करते देखा जा सकता है।
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। उन्होंने गैल गैडोट अभिनीत हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में भी डेब्यू किया। वह जल्द ही वासन बाला द्वारा निर्देशित जिगरा में दिखाई देंगी, जिसमें द आर्चीज फेम वेदांग रैना उनके सह-कलाकार के रूप में होंगे। यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होगी। आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर और विक्की कौशल के साथ उनके सह-कलाकारों के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाएगी।