ऐसे अपना ख्याल रखती हैं बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर, फैंस के साथ शेयर किया सीक्रेट By अमित कुमार | Published: May 15, 2020 3:18 PMOpen in App1 / 7बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना की गिनती फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया कि गर्मियों के लिए क्या चीजें ज्यादा जरूरी हैं। 2 / 7अपने वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, 'गर्मियों के लिए जरूरी चीजें: मेसी बन, कफ्तान और होम मेड मास्क।3 / 7हर फैन करीना कपूर की स्किन और हॉट फिगर का कायल है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके इस फिगर का राज क्या है। 4 / 7करीना कपूर का मानना है कि किसी भी इंसान को फिट रहने के लिए उसका पॉजिटिव सोचना बेहद जरूरी है। इंसान को अपने जीवन के प्रति एक हेल्दी नजरिया रखना चाहिए। सकारात्म सोच, संतुलित आहार और सही एक्सरसाइज ही करीना को भी फिट रखने में मदद करती है।5 / 7करीना कपूर खान का कहना है कि वर्कआउट के साथ हेल्दी वेजिटेरियन डाइट उनकी परफेक्ट फिगर का राज है। यह कॉम्बिनेशन उनकी फिटनेस और खूबसूरती का असली राज है। 6 / 7खाने-पीने के मामले में करीना पूरी तरह से इंडियन है। उनका कहना है कि खुद के फिगर को मेंटेन रखने के लिए वो कभी भी खुद को भूखा नहीं रखती, बल्कि भर पेट खाना पसंद करती है। इससे उनका शरीर बेहतर काम करता है और फिटनेस भी ठीक रहती है।7 / 7 करीना अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए रोज पावर योगा और हॉट योगा का अभ्यास करती हैं। करीना को जिम में पिलाटेज एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है। और पढ़ें Subscribe to Notifications