लाइव न्यूज़ :

VIDEO: उत्तर प्रदेश के बरेली में कांवड़ियों पर हुआ पथराव, कई घायल

By रुस्तम राणा | Updated: July 23, 2023 20:17 IST

कांवर यात्रा में लगभग 2000 श्रद्धालु जल लेने जा रहे थे, तभी जोगी नवादा इलाके में शाहनूरी मस्जिद के पास उन पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा हमला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे कांवर यात्रा में लगभग 2000 श्रद्धालु जल लेने जा रहे थेतभी जोगी नवादा इलाके में शाहनूरी मस्जिद के पास उन पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा हमला किया गयाघटना में करीब एक दर्जन कांवरिया और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ द्वारा किए गए पथराव में कई लोग घायल हो गए। कांवर यात्रा में लगभग 2000 श्रद्धालु जल लेने जा रहे थे, तभी जोगी नवादा इलाके में शाहनूरी मस्जिद के पास उन पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा हमला किया गया। घटना में करीब एक दर्जन कांवरिया और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। बरेली सिटी के एसपी राहुल भाटीने कहा कि कांवड़िए कछला घाट से जल लेने जा रहे थे, तभी शाहनूरी मस्जिद और आसपास के घरों से कांवड़ियों पर पथराव किया गया।

बताया जा रहा है कि कांवड़ियां जल लेने के लिए गंगा नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कावड़ियों पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में 12 कांवड़िए घायल हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट तक पथराव किया गया। मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी राहुल भाटी ने भी घटना की जानकारी ली।

शहर के वनखंडी नाथ मंदिर में सावन के हर सोमवार को हजारों की संख्या में कांवड़िए पहुंचते हैं। तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए। आरोप है कि इसी दौरान 50-60 लोगों की भीड़ ने कांवड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया।

इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा, ''आज थाना बारादरी के आसपास से कांवर यात्रा निकल रही थी। जैसे ही यह यात्रा एक धार्मिक स्थल के पास से गुजरी तो कुछ फेंकने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव हो गया।

प्राप्त फुटेज में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और कांवर यात्रा अपने मार्ग पर आगे बढ़ी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

टॅग्स :Bareilly Policeuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना