लाइव न्यूज़ :

Sonali Phogat Death: खाप महापंचायत ने की सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग, सरकार को 23 सितंबर तक अल्टीमेटम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2022 20:36 IST

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में महापंचायत में निर्णय हुआ कि अगर सरकार मामले की सीबीआई से जांच कराने में विफल रहती है, तो 24 सितंबर को ऐसी ही एक और बैठक आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमांग न पूरी होने पर 24 सितंबर को ऐसी ही एक और बैठक आयोजित की जाएगीपूरे हरियाणा और अन्य राज्यों के खाप प्रतिनिधि 24 सितंबर को बैठक में भाग लेंगेइस मामले को लेकर महापंचायत में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया

हिसार: सर्व जातीय खाप महापंचायत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में 23 सितंबर तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच की सिफारिश करने का ‘अल्टीमेटम’ दिया।

हिसार के जाट धर्मशाला में महापंचायत का आयोजन किया गया। सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया। फोगाट (43) की अगस्त के अंत में गोवा पहुंचने के कुछ घंटों बाद मृत्यु हो गई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की जा रही है। 

महापंचायत में निर्णय हुआ कि अगर सरकार मामले की सीबीआई से जांच कराने में विफल रहती है, तो 24 सितंबर को ऐसी ही एक और बैठक आयोजित की जाएगी। पूरे हरियाणा और अन्य राज्यों के खाप प्रतिनिधि 24 सितंबर को बैठक में भाग लेंगे और ‘कड़ा निर्णय’ लेंगे।

महापंचायत में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें सोनाली के परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं। यशोधरा ने कहा, ‘‘मेरी मां को न्याय दिलाने के लिए मेरा समर्थन करें।’’ 

बैठक में यशोधरा ने सीबीआई जांच की मांग की। फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने हिसार, रोहतक और गुरुग्राम सहित हरियाणा में भी छानबीन की थी। फोगाट के परिवार के सदस्य मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं और कह रहे हैं कि वे गोवा पुलिस की जांच से असंतुष्ट हैं।

फोगाट के परिवार के कुछ सदस्यों ने पूर्व में कहा था कि अगर गोवा सरकार प्रमुख जांच एजेंसी से जांच की सिफारिश नहीं करती है, तो वे मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए एक अदालत के समक्ष याचिका दायर करेंगे। 

फोगाट और उनके साथियों ने 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट में पार्टी की थी। टिकटॉक से शोहरत हासिल करने वालीं फोगाट को गोवा पहुंचने के एक दिन बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। गोवा पुलिस ने हत्या के संबंध में अब तक आरोपी सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। 

इससे पहले, सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि अगर सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश करने का फैसला किया होता, तो खाप महापंचायत आयोजित करने की कोई जरूरत नहीं होती। रिंकू ढाका ने फिर दोहराया कि उनका परिवार गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है।

करीब दो हफ्ते पहले हरियाणा सरकार ने गोवा सरकार को पत्र लिखकर भाजपा नेता फोगाट की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस संबंध में फोगाट के परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने यह कदम उठाया। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :सोनाली फोगाटBJPसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई