लाइव न्यूज़ :

RRB लिखने पर मेरा वीडियो डिलीट कर दिया जा रहा है, बोले खान सर- हमने बच्चों को रोक कर रखा है अगर...

By अनिल शर्मा | Updated: January 27, 2022 12:04 IST

प्रशासन के आरोपों पर खान सर भी सामने आए और मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग मौका ढूंढ रहे ताकि वे कह सकें कि ये सब खान सर के उकसाने पर हुआ है। खान सर इस वक्त ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखान सर ने कहा कि उन्होंने आरआरबी चीफ से मुलाकात की लेकिन कुछ नहीं हुआखान सर ने कहा कि आंदोलन एक मिनट में शांत हो जाएगा अगर नोटिफिकेशन में बदलाव कर दिया जाए

पटनाः आरआरबी-एनटीपीसी के नतीजों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। गया में एक यात्री ट्रेन में आग लगा दी गई। आरा में भी हिंसा हुआ। जहानाबाद में रेलवे की पटरियों पर बैठकर अपना विरोध जताया। इन सबके बीच पटना में छात्रों को जीएस पढ़ाने वाले मशहूर खान पर आरोप लगा कि उन्होंने ही छात्रों को भड़काया जिसके बाद ऐसी स्थिति बनी। इन्हीं आरोपों को लेकर उनपर एफआईआर भी दर्ज की गई है। 

प्रशासन के आरोपों पर खान सर भी सामने आए और मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग मौका ढूंढ रहे ताकि वे कह सकें कि ये सब खान सर के उकसाने पर हुआ है। खान सर इस वक्त ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। छात्रों को भड़काने के आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये गलत बात है। कुछ स्वतंत्र यूट्यूबर कुछ भी बोल देते हैं। हमने बच्चों को रोक कर रखा है। हमारे चैनल को एक हफ्ते से फ्रीज करके रखा गया है। अगर हम वीडियो डाल रहें और आरआरबी लिख रहे हैं तो यूट्यूब वीडियो डिलीट कर दे रहा है। हमने लड़कों को रोक कर रखा है।

खान सर ने आगे कहा कि आरा में लड़कों ने जो किया वो गलत है। कहीं से भी हिंसा स्वीकार नहीं है। बतौर शिक्षक हम उसकी निंदा करते हैं। यह नहीं होना चाहिए लेकिन आरआरबी ने एक अच्छा कदम उठाया ह है कि सभी छात्रों से उसने 16 फरवरी तक सुझाव मांगा है। और हरेक आरआरबी से कहा है कि वह अपनी रिपोर्ट 4 मार्च तक दें। अभी पांच सदस्यों की समिति बैठाई गई है। आरआरबी अगर यह काम पहले कर दी होती तो यह बवाल नहीं होता।

खान सर ने कहा कि 2019 में आए नोटिफिकेशन में 15 दिन पहले बदलाव कर देंगे तो लोगों में गलतफहमी होगी। उन्होंने कहा कि वह आरआरबी के मुखिया से भी मिले लेकिन वे बात सुनने को राजी ही नहीं। खान सर ने कहा कि आरआरबी का कहना है कि वह नोटिफिकेशन में बदलाव नहीं कर सकती लेकिन उसने खुद तीन साल के नोटिफिकेशन में बदलाव करते हुए कह दिया कि अब मेंस लिया जाएगा। 15 दिन पहले ये सब बताइएगा तो लड़के सब नाराज होंगे ही। 

खान सर ने कहा कि जयपुर के लड़के कह रहे थे कि हम आज आंदोलन करेंगे लेकिन हमने उन्हें रोककर रखा कि आज 26 जनवरी है कुछ नहीं करना है। रेलवे ने कमिटी जारी किया है। अगर लोगों को लग रहा है कि खान सर ने किया है तो हम चुप हो जाते हैं, आंदोलन भी खत्म हो जाना चाहिए। पटना के डीएम भी राजेंद्र नगर गए तो, उन्होंने कहा भी कि यह आंदोलन बिना किसी अगुवाई के चल रहा है। 

टॅग्स :रेलवे ग्रुप डीNTPC Groupपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज