लाइव न्यूज़ :

बीएमसी द्वारा पांच साल में खर्च किये गए 1.50 लाख करोड़ रुपये का नामो-निशान तक नहीं: शेलार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:09 IST

Open in App

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि शिवसेना शासित बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पिछले पांच वर्षों में 1.50 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया है, लेकिन उसका कोई नामो-निशान नहीं है। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब नयी परियोजनाओं को लागू करने की बात आती है तो मुंबई के चुनिंदा इलाकों को ही प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा, ''बीएमसी का औसत वार्षिक बजट 30,000 करोड़ रुपये से 34,000 करोड़ रुपये के बीच है। यहां तक ​​कि अगर आप मानते हैं कि निगम ने हर साल 30,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, तो पिछले पांच वर्षों में बीएमसी द्वारा खर्च किए गए 1.50 लाख करोड़ रुपये का कोई नामो-निशान नहीं है। शहर में न तो नयी सड़कें बनाई गईं हैं और न ही लोगों के लिए नया बुनियादी ढांचा।'' राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा, ''बीएमसी पर शासन करने वालों को इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब देना होगा।' शिवेसना की ओर से शेलार के दावे पर कोई बयान नहीं आया है। मुंबई के विधायक शेलार ने बीएमसी पर परियोजनाओं के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा, ''बीएमसी मुंबई में केवल दो क्षेत्र कलानगर और वर्ली में काम कराती है। मुंबई में जो भी प्रोजेक्ट आते हैं, उन्हें वहीं लागू किया जाता है। मुंबई के बाकी हिस्सों में सौतेला व्यवहार क्यों होता है?'' महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निजी आवास 'मातोश्री' उपनगरीय बांद्रा के कलानगर में स्थित है, जबकि उनके बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली से विधायक और कैबिनेट सदस्य हैं। इससे पहले, शेलार ने निगम वार्ड एच के कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक रैली का नेतृत्व किया और मांगों का एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें निसर्ग और ताउते चक्रवात से प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करना शामिल था। बीएमसी राज्य के उन नगर निकायों में से एक है, जहां 2022 की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra: सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालना पड़ा भारी, मंत्री नितेश राणे को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा; जानें पूरा मामला

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

कारोबारअजित पवार के पास था वित्त मंत्रालय, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास लिया?, अगला बजट पेश करेंगे सीएम?

ज़रा हटकेमुंबई में अजब-गजब फ्लाईओवर, 4-लेन सड़क अचानक बन गई 2-लेन; सोशल मीडिया पर मजाक के बीच उठे सवाल

भारतMaharashtra: डिप्टी सीएम शिंदे के आवास के बाहर प्रदर्शन, आदिवासियों के घर तोड़े जाने पर विरोध

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल