BMC Mumbai News Live Updates 2024-25: 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश, 10.5 प्रतिशत अधिक, वर्ष 1985 के बाद दूसरी बार हुआ जब...

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 2, 2024 01:28 PM2024-02-02T13:28:01+5:302024-02-02T13:41:39+5:30

BMC Mumbai News Live Updates: भारत की सबसे अमीर नागरिक निकाय बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को वर्ष 2024-25 के लिए 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

BMC Mumbai News Live Updates Brihanmumbai Municipal Corporation annual civic budget allocation 10-5 percent Rs 59,954-75 developing climate budget first ever climate budget in making see top ponit | BMC Mumbai News Live Updates 2024-25: 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश, 10.5 प्रतिशत अधिक, वर्ष 1985 के बाद दूसरी बार हुआ जब...

photo-ani

Highlights बजट अनुमान 2023-24 की राशि 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है।प्रशासन ने नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल को बजट पेश किया।वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान 59,954.75 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है।

BMC Mumbai News Live Updates: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए वार्षिक बजट पेश किया। कुल बजट आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में 10.5 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2024-25 के लिए 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बीएमसी ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए इस साल एक जलवायु बजट विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा है, जो शहर की पहली ग्रीन बजट बुक होगी। इस बार का बजट अनुमान 2023-24 की राशि 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है।

प्रशासन ने नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल को बजट पेश किया जिन्हें मार्च 2022 में नगरसेवकों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार द्वारा बीएमसी प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया था। बजट के दस्तावेज के अनुसार,''वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान 59,954.75 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है।

जो 2022-23 के बजट अनुमान यानी 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है।'' वर्ष 1985 के बाद यह दूसरी बार हुआ है जब बीएमसी प्रशासन ने किसी प्रशासक को बजट पेश किया है क्योंकि उसके नगरसेवकों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

पिछले साल बजट के दौरान नागरिक निकाय ने सड़क कंक्रीटीकरण, 'वायु प्रदूषण शमन कार्य योजना' के माध्यम से शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और एक हाइपर स्थानीय सेंसर-आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने की अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की थी।

English summary :
BMC Mumbai News Live Updates Brihanmumbai Municipal Corporation annual civic budget allocation 10-5 percent Rs 59,954-75 developing climate budget first ever climate budget in making see top ponit


Web Title: BMC Mumbai News Live Updates Brihanmumbai Municipal Corporation annual civic budget allocation 10-5 percent Rs 59,954-75 developing climate budget first ever climate budget in making see top ponit

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे