लाइव न्यूज़ :

यूपी में जारी मतगणना के बीच ट्रोल हो रहे मुनव्‍वर राणा, शायर ने चुनाव से पहले दिया था ये बयान

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 12:15 IST

आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच मतगणना शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मशहूर शायर मुनव्वर राणा को ट्रोल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मशहूर शायर मुनव्वर राणा को ट्रोल कर रहे हैं।मुनव्वर राणा ने एक इंटरव्यू में चुनाव से पहले कहा था कि अगर भाजपा की सरकार वापस उत्तर प्रदेश में आती है तो वो राज्य छोड़ देंगे।

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा लगातार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, राणा चुनाव से पहले एक इंटरव्यू में ये कहते हुए नजर आए थे कि अगर भाजपा की सरकार वापस उत्तर प्रदेश में आती है तो वो राज्य छोड़ देंगे। ऐसे में यूपी चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद से राणा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यही नहीं, आज भी सोशल मीडिया पर यूजर्स मुनव्वर राणा को ट्रोल कर रहे हैं। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में कुल 403 विधानसभा सीटों में से लगभग 265 पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार राणा को ट्रोल करते हुए नजर आए। इसी क्रम में ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, "तो आपने कौन सा राज्य चुना उत्तर प्रदेश से जाने के बाद रहने के लिए या दूरदर्शिता दिखाते हुए किसी अन्य देश का चुनाव किया है क्योंकि हमने तो कर दिया जो कहा अब बारी आपकी।

वहीं, एक अन्य यूजर ने मुनव्वर राणा की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। इस तस्वीर में राणा हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के ऊपरी हिस्से में लिखा हुआ है कि शायर मुनव्वर राणा ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने पर वो यूपी छोड़ देंगे। वहीं, तस्वीर के निचले हिस्से में लिखा है, "भैया मेरे मुंह से गलती से निकल गई।"

इसके अलावा एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "किसी के हिस्से मणिपुर आया किसी को उत्तराखंड मिला मैं घर में  सब से छोटा था मुझे गदहा का विशेष अंग मिला। शायर अकलेश जादो #MunawwarRana से प्रेरित।" एक अन्य यूजर ने मुनव्वर राणा को ट्रोल करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर साझा की है, जिसपर लिखा है, "एक TUVगाड़ी मुनव्वर राणा के घर के बाहर खड़ी करो देखो कहीं भाग ना जाए।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मुनव्वर राणाउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल