लाइव न्यूज़ :

"तेजस्वी सूर्या ने प्लेन का इमरजेंसी गेट खोला लेकिन माफी भी मांगी...", इंडिगो विवाद पर पहली बार बोले मंत्री सिंधिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 18:38 IST

दरअसल, बीजेपी नेता और लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या पर आरोप है कि उन्होंने इंडिगो फ्लाइट में बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान आपातकालीन दरवाजा खोल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी सूर्या के फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने के विवाद पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्होंने गलती से दरवाजा खोला जिसके लिए माफी भी मांगी।घटना के बाद से ही तेजस्वी सूर्या के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल रखा है।

दिल्ली: इंडिगो की एक फ्लाइट का इमरजेंसी डोर खोलने के मामले में पहली बार उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, बीजेपी नेता और लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या पर आरोप है कि उन्होंने इंडिगो फ्लाइट में बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान आपातकालीन दरवाजा खोल दिया था, जिसके कारण यात्रियों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई थी। 

हालांकि, इससे किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घाटित नहीं हुई लेकिन विपक्ष ने इस मामले में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच अब उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले में बयान जारी किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सबूतों को देखना जरूरी है।

फ्लाइट में उन्होंने गलती से दरवाजा खोल दिया था और बाद में इसके लिए तेजस्वी सूर्या ने माफी भी मांगी है। सिंधिया ने कहा कि तेजस्वी सूर्या ने खुद घटना की जानकारी दी है। ऐसे में सूचना मिलने के बाद पूरी जांच के बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मामला पिछले साल 10 दिसंबर 2022 का है। जब इंडिगो की 6E-7339 फ्लाइट चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रही थी। इस दौरान फ्लाइट में जब तमाम यात्री चढ़ रहे थे तभी दो यात्रियों यानी तेजस्वी सूर्या और अन्नामलाई ने एयरहोस्टेस को बताया कि उनसे गलती से आपातकालीन दरवाजा खुल गया है। इसके बाद फ्लाइट में फौरन जरूरी सुरक्षा जांच की गई और पूरी जांच के बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। 

इस संबंध में इंडिगो ने बयान जारी किया था और बताया था कि यात्री द्वारा इमरजेंसी दरवाजा खोले जाने के कारण उड़ान भरने में कुछ समय की देरी हुई थी। हालांकि, इंडिगो ने यात्री का नाम नहीं बताया था। 

डीजीसीए ने मामले का लिया संज्ञान

इस मामले में डीजीसीए (नागर विमानन मंत्रालय) ने बयान जारी कर मामले का संज्ञान लिया था। घटना की जानकारी देते हुए डीजीसीए की ओर से कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। इमरजेंसी गेट खोले जाने की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने इसके लिए उचित कदम उठाए और दरवाजे को फिर से बंद करके ही उड़ान भरी गई थी। ऐसे में tejasप्लेन के उड़ान भरने से पहले सभी जरूरी सुरक्षा के इतंजाम कर लिए गए थे। 

टॅग्स :तेजस्वी सूर्याJyotiraditya ScindiaIndigo Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र