लाइव न्यूज़ :

चुनावी नतीजे को लेकर मेघालय के कई इलाकों में हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2023 09:27 IST

 एनपीपी ने 26 सीट पर जीत दर्ज की है। हालांकि वह बहुमत का आंकड़ा हासिल करने से कुछ सीट से चूक गई। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि संगमा ने नई सरकार के गठन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समर्थन मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। एनपीपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।एनपीपी ने 59 में से 26 सीट पर जीत दर्ज की है।

शिलांगः मेघालय में मतगणना के बाद कई जगहों पर हिंसा की खबरें हैं। पश्चिम जयंतिया हिल्स जिला प्रशासन ने हिंसा को देखते हुए सहस्नियांग गांव में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया है। खबरों के मुताबिक, सोहरा और मायरंग क्षेत्रों में भी हुई। जमकर पत्थरबाजी की गई और कारों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इन इलाकों में धारा 144 लागू की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार मतगणना के दौरान सोहरा में एक स्थानीय समाचार चैनल ने एनसीपी उम्मीदवार ग्रेस मैरी खारपुरी को शेला विधानसभा से विजयी बता दिया, जो कि बढ़त बनाए हुई थीं। बाद में इस सीट से यूडीपी के उम्मीदवार बालाजिद सिंक ने जीत हासिल की। रिपोर्ट के मुताबिक, परिणाम के बाद एनपीपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर पत्थरबाजी की।

जिला मजिस्ट्रेट बीएस सोहलिया ने कहा कि हिंसा को रोकने और क्षेत्र में सार्वजनिक शांति को बहाल करने के लिए साहस्नियांग गांव में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दिया गया है और आगे के आदेशों तक जारी रहेगा।

राज्य में 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। एनपीपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और उसने 59 में से 26 सीट पर जीत दर्ज की है। वह बहुमत का आंकड़ा हासिल करने से कुछ सीट से चूक गई। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि संगमा ने नई सरकार के गठन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समर्थन मांगा है।

टॅग्स :मेघालयमेघालय विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र