लाइव न्यूज़ :

LS polls 2024: भाजपा की 12वीं लिस्ट जारी, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभिजीत दास, सतारा से उदयनराज भौंसले को टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 16, 2024 11:34 AM

LS polls 2024: बीजेपी ने तेलंगाना और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवार की घोषणा की।  टीएमसी के अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभिजीत दास को टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र के सतारा से उदयनराज भौंसले को टिकट दिया गया है।

LS polls 2024: भाजपा ने 12वीं लिस्ट जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में टीएमसी के अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभिजीत दास को टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र के सतारा से उदयनराज भौंसले को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने तेलंगाना और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवार की घोषणा की। पंजाब के लिए 3 सीट की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश के लिए 2 सीट की घोषणा की। पश्चिम बंगाल से एक सीट की घोषणा की गई। देश में 7 चरण में चुनाव हो रहा है और 4 जून को मतगणना है। 

बसपा ने 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, वाराणसी से अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की, जिसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर से मैदान में उतारा गया है। मार्च में जौनपुर की एक एमपी/एमएलए (सांसद/विधायक) अदालत ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 2020 के अपहरण और जबरन वसूली के एक मामले में सात साल की सजा सुनाई थी।

बसपा ने मैनपुरी से अपना उम्मीदवार भी बदल दिया है और समाजवादी पार्टी (सपा) की डिंपल यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जयवीर सिंह के खिलाफ शिव प्रसाद यादव को मैदान में उतारा है। जयवीर सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। बसपा ने पहले गुलशन देव शाक्य को मैनपुरी से टिकट दिया था।

वाराणसी लोकसभा सीट पर बसपा ने अतहर जमाल लारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। बसपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, मुस्लिम खान बदायूं से, छोटेलाल गंगवार बरेली से, उदयराज वर्मा सुल्तानपुर से, क्रांति पांडे फर्रुखाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

मयंक द्विवेदी बांदा से, ख्वाजा समसुद्दीन डुमरियागंज से, ललन सिंह यादव बलिया से और उमेश कुमार सिंह गाजीपुर से बसपा के उम्मीदवार होंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की चुनौती को दरकिनार करते हुए भाजपा ने 62 सीटें और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीती थीं।

हालांकि, इस गठबंधन में बसपा को सबसे ज्यादा फायदा हुआ क्योंकि उसके 10 उम्मीदवार विजयी रहे थे। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) ने पांच सीटें जीती थीं, जबकि रालोद चुनाव में अपना खाता नहीं खोल सकी थी। कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट जीती थी, जहां से सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी की संरक्षक है, हम आरक्षण का समर्थन करते हैं", अमित शाह ने कहा

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के ‘बलिदान को व्यर्थ न जाने देना’, सपा उम्मीदवार जियाउर रहमान बर्क के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: 1999, 2014 और 2019 में सातों सीटों पर जीते भाजपा प्रत्याशी, अटल और मोदी युग में बीजेपी के सामने सभी दल पीछे, जानिए 2024 समीकरण

भारतLok Sabha Elections 2024: बठिंडा से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धू मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह, प्रताप सिंह बाजवा से मिलने के बाद बदला फैसला

भारतPrajwal Revanna 'Sex Scandal': प्रज्वल रेवन्ना खुद 2023 में 'सेक्स टेप' विवाद को लेकर कोर्ट गये थे, जानिए पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतUBSE Class Result 2024: नतीजे जारी, 10वीं में प्रियांशी रावत और 12 वीं में पीयूष ने किया टॉप, यहां देखें

भारतआईटीम (एसएलएस) बड़ौदा विश्वविद्यालय में हुआ प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन, डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत व इसरो के पूर्व अध्यक्ष किरण कुमार रहे उपस्थित

भारतभारत ने पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट को बताया गैर-जिम्मेदाराना, जानें और क्या कहा

भारतTS SSC 10th Results 2024: छात्राओं ने लड़को को पीछे छोड़ा, 93.23 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा की पास, यहां देखें

भारतHimachal Pradesh 12th result 2024: कामाक्षी और छाया ने एग्जाम में साझा रूप से टॉप, 73 फीसदी कुल छात्र हुए पास