लाइव न्यूज़ :

हिमाचलः महिला कांस्टेबल ने बताया, क्यों मारा कांग्रेस MLA को थप्पड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 30, 2017 09:38 IST

राहुल गांधी की मीटिंग में शामिल होने जा रही विधायक आशा कुमारी को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल एफआईआर कराने जा रही है।

Open in App

हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी की हार की समीक्षा के लिए पहुंचे राहुल गांधी की बैठक में शामिल होने के लिए आई महिला विधायक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। जवाब में महिला पुलिसकर्मी ने भी विधायक को थप्पड़ जड़ दिया और दोनों के बीच जमकर थप्पड़ चले। अब इस मामले पर महिला कांस्टेबल का कहना है' वह मेरे पास आईं और कहने लगीं तुम मुझे जानती है, मेरी ताकत को समझती। मैं उन्हें नहीं जानती थी और वह मुझे झापड़ मारने लगीं। जिसके बाद मुझे पता लगा कि वह एमएलए आशा कुमारी हैं।

 महिला कांस्टेबल ने सरकारी ड्यूटी के दौरान बाधा पहुंचाने और मारपीट के आरोप में सदर थाना शिमला में कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारा है। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राहुल के कहने पर MLA आशा कुमारी ने कांस्टेबल से मांगी मांफी

राहुल गांधी के कहने पर उन्होंने महिला कांस्टेबल से माफी मांग ली है। आशा कुमारी ने यह कहते हुए माफी मांगी कि उनकी गलती नहीं है पर पार्टी के अध्य़क्ष कह रहे हैं तो वह माफी मांग रही है। उन्होंने कहा है, 'महिला कांस्टेबल ने मुझे धक्का दिया और दुर्वयवहार किया उसे थोड़ा समझना चाहिए था। मैं उसकी मां की उम्र की हूं। हां मैं मानती हूं मुझे भी अपना आपा नहीं खोना चाहिए था। मैं माफी मांगती हूं। आशा कुमारी डलहौज़ी से चुनाव जीती हैं और पंजाब कांग्रेस की प्रभारी हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसहिमाचल विधासभा चुनाव 2017राहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई