लाइव न्यूज़ :

गुजरात-हिमाचल की जीत के बाद PM मोदी का नया नारा, 'जीतेगा भाई जीतेगा, विकास ही जीतेगा'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 20:00 IST

पीएम मोदी का मैजेक एक बार फिर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चला है। दोनों राज्यों में बीजेपी ने विजय पताका फहराया है। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजेक एक बार फिर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चला है। दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विजय पताका फहराया है। 

गुजरात और हिमाचल के चुनाव परिणाम आने के बाद सोमवार देर शाम बीजेपी मुख्यालय पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और एक नया नारा भी दिया कि 'जीतेगा भाई जीतेगा, विकास ही जीतेगा'। वहीं, जब वे पार्टी मुख्यालय पर पहुंचे तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

पीएम मोदी ने अपना संबोधन गुजरात और हिमाचल की जनता को शत-शत नमन करने से शुरू किया और जनता को बधाई दी।  इसके बाद उन्होंने कहा कि विकास के रास्ते को चुना गया है। इसी मार्ग से ही जन सामान्य की समस्याओं का समाधान होगा। वैश्विक स्पर्धा के युग में भारत को अगर आगे जाना है तो भारत को भी विकास की नई ऊंचाइयों को पार करना ही होगा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए महानगर, पालिका चुनाव को लेकर विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि जिस समय चुनाव चल रहे थे उस समय कहा जा रहा था कि जीएसटी के कारण यूपी के शहरों में बीजेपी खत्म हो जाएगी.

उन्होंने कहा इन चुनावों के नतीजों ने एक बात सिद्ध कर दी है कि देश रिफॉर्म के लिए तैयार है। लोकतंत्र में सरकार के काम का लेखा-जोखा होता है. आज देश में खासकर मिडिल क्लास में अपेक्षा बढ़ी हैं, जल्द अपेक्षाएं पूरी हों. 

वहीं पीएम मोदी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि अगर आप विकास नहीं करते हैं और गलत काम करते हैं तो पांच साल बाद जनता आपको स्वीकार नहीं करेगी. हिमाचल की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है। आज के वातावरण में कोई सरकार पांच साल बाद दोबारा आ जाए तो बहुत बड़ी बात है। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि गुजरात में लगातार विकास करने पर जीत हासिल हुई है। मेरे लिए गुजरात चुनाव की जीत व्यक्तिगत खुशी का विषय है। गुजरात छोड़ने के बाद साढ़े तीन सालों से कार्यकर्ताओं ने संभाला है और नेतृत्व किया है। उस प्रकार मेरे लिए डबल खुशी का विषय है. 

उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केवल मैदान में थी और मोदी को गिराने के लिए उसके पीछ कई ताकतें लगी हुईं थीं। वहीं, जब से एग्जिट पोल आए तब से लोग बहुत परेशान थे। अब अवसर आया है, एक ऐसी सरकार है जिसमें निर्णय लेने की ताकत है। जिसकी नीयत में कोई खोट नहीं है, नीतियां साफ सुथरी हैं।

पीएम ने गुजरात को लेकर कहा कि यहां जातिवाद का जहर घुला हुआ था, जिसे निकालने में मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के 20 साल खप गए। सत्ता भूख के कारण इस चुनाव में कुछ लोगों ने फिर से एक बार जतिवाद का बीज बोने की कोशिश की। इस जीत के बाद भी मैं ये कहने का साहस कर रहा हूं। प्यारे गुजरातियों... जो हुआ उसे भूल जाओ, जो किया वो भूल जाओ, एक भी भाई हमसे अलग नहीं हो सकता है। मिलजुलकर रहना है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास का फायदा देश को मिलता है। गुजरात जैसे राज्यों की जिम्मेदारी ज्यादा है। साथ ही उन्होंने गुजरात चुनाव को असामान्य विजय बताया। इ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरात विधानसभा चुनाव 2017हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017हिमचाल प्रदेश चुनाव 2017बीजेपीकांग्रेसमोदी सरकारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार