लाइव न्यूज़ :

CA Foundation Result 2023-24: आज हो सकते हैं नतीजे घोषित, बनाएं रखें नजर, यहां पढ़ें पूरी खबर

By आकाश चौरसिया | Updated: February 7, 2024 10:42 IST

सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 के रिजल्ट आने के बाद संस्थान सभी अभ्यार्थियों को वेरिफिकेशन और फिर से एक बार पुनर्मूल्यांकन का मौका देगा। कैंडिडेट्स सभी विषयों में ग्रेडिंग के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीए फाउंडेशन का रिजल्ट नतीजे आज होंगे घोषितइसके लिए आपको संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना होगादूसरी तरफ आप खबर पढ़कर सभी जानकारी जान सकते हैं

CA Foundation Result 2023-24: सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 के परिणाम आज यानी 7 फरवरी को  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जारी कर सकता है। सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए ऑफलाइन मोड में एग्जाम 31 दिसंबर, 2023 से 6 जनवरी, 2024 के बीच हुए थे। सभी अभ्यार्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपने रजिस्टर्ड नंबर और रोल नंबर भरकर अपने स्कोरकार्ड और परिणाम देख सकते हैं। 

उम्मीदवार को कुल स्कोर और रैंक के साथ, आईसीएआई  सीए फाउंडेशन के रिजल्ट में उन्हें सभी विषयों में उन्हें ग्रेड मिलेंगे। संस्थान सभी पास हुए टॉपर्स अभ्यार्थियों की सूची भी रिलीज करेगा। बताते चले कि सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 के रिजल्ट आने के बाद संस्थान सभी अभ्यार्थियों को वेरिफिकेशन और फिर से एक बार पुनर्मूल्यांकन का मौका देगा। 

सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवेदकों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा क्वालिफाई होने के लिए सभी 4 पेपर्स में कुल 50 अंकों के साथ उत्तीर्ण करना भी आवश्यक है।

सीए इंटर, फाइनल नवंबर 2023 के परिणाम 9 जनवरी को घोषित किए गए थे, ग्रुप 1 और ग्रुप 2 दोनों के लिए नवंबर 2023 सीए इंटर पास प्रतिशत क्रमशः 16.78 फीसद और 19.18 प्रतिशत रखा गया था। वहीं, जिन्होंने इस परीक्षा को पास किया था, उनकी दर 9.73 फीसदी थी। आईसीएआई के मुताबिक, सीए के अंतिम नतीजों में 9.42 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए। ग्रुप 1 में पास होने की दर 9.46 फीसदी रही और ग्रुप 2 में 21.6 फीसद रही थी।

जांचने का मिलेगा मौका, लेकिन देना होगा इतना शुल्कसीए फाउंडेशन के परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार खुद के द्वारा जांची की गई उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसमें प्रत्येक पेपर के लिए, उन्हें 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परिणाम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर, उम्मीदवारों को प्रमाणित प्रतियों के लिए eservices.icai.org पर एक ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

टॅग्स :एजुकेशनICAIICAI CA रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो