लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट पर अमेरिकी कंपनी वालमार्ट का हुआ नियंत्रण, नाराज CPM ने कहा- भारत का रिटेल सेक्टर हो जाएगा तबाह

By भाषा | Updated: May 10, 2018 16:48 IST

सीपीएम ने कहा कि इससे भारत का खुदरा कारोबार पूरी तरह से तबाह हो जायेगा और इससे इस क्षेत्र में लगे चार करोड़ से अधिक लोग सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मई: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) ने कहा है कि ई कॉमर्स क्षेत्र की अग्रणी भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट की निर्णायक हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट द्वारा खरीदे जाने से खुदरा क्षेत्र में न सिर्फ विदेशी निवेश का रास्ता खुलेगा बल्कि इससे देश का खुदरा कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित होगा। सीपीएम पोलित ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश की इजाजत देने वाली पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के प्रस्ताव का वामदलों ने जोरदार ने विरोध किया था लेकिन अब सत्ता में आने पर बीजेपी ई कॉमर्स के रास्ते खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश की राह आसान कर रही है। 

सीपीएम ने कहा कि इससे भारत का खुदरा कारोबार पूरी तरह से तबाह हो जायेगा और इससे इस क्षेत्र में लगे चार करोड़ से अधिक लोग सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। पार्टी ने इस सौदे के विरोध के पीछे दलील दी कि सामान्य तौर पर वॉलमार्ट बिक्री के लिये विभिन्न उत्पादों की खरीद अंतरराष्ट्रीय बाजार से करती है। अब ये उत्पाद भारत में बेचे जायेंगे। इससे खुदरा क्षेत्र के छोटे और मंझोले कारोबारियों पर बुरा असर पड़ेगा। 

सीपीएम पोलित ब्यूरो ने कहा कि इस खरीद से मोदी सरकार के चुनाव पूर्व वादों की पोल खुल गयी, साथ ही यह भी साफ हो गया कि सत्ता में आने के बाद किस तरह केन्द्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम ‘मेक फॉर इंडिया’ में तब्दील हो गयी है। पार्टी ने फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण को देशहित के खिलाफ बताते हुए कहा कि सरकार को इस समझौते की इजाजत नहीं देनी चाहिये थी।

टॅग्स :फ्लिपकार्टभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

भारतCPI(M) के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बसु का निधन, 103 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?