लाइव न्यूज़ :

टीसीएस ने कर्मचारियों को दिया अल्टीमेटम, अब नहीं ऑफिस आए तो..

By आकाश चौरसिया | Updated: February 7, 2024 18:39 IST

टीसीएस ने जारी डेडलाइन को बढ़ाते हुए मार्च तक कर दिया है, कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह आखिर डेडलाइन है और अगर कोई भी कर्मी इस संकते को समझने में देरी करेगा, तो वो गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

Open in App
ठळक मुद्देटीसीएस ने कर्मचारियों को नोटिस थमायाआईटी कंपनी ने कर्मचारियों को कहा कि इसे आखिर चेतावनी समझेवर्क फ्रॉम होम मोड अब नहीं- टीसीएस

नई दिल्ली: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने घर से काम कर रहे कर्मियों को चेतावनी देते हुए नोटिस थमाते हुए कहा कि आप सभी को मार्चे से ऑफिस से काम करना होगा। हालांकि, जारी डेडलाइन को टीसीएस ने बढ़ाते हुए मार्च तक कर दिया है, कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह आखिर डेडलाइन है और अगर कोई भी कर्मी इस संकते को समझने में देरी करेगा, तो वो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

रिपोर्ट में एन. गणपति सुब्रमण्यम (एनजीएस) मुख्य परिचालन अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक के हवाले से बताया कि घर से जो भी कर्मी काम कर रहे हैं, उससे कंपनी को साइबर हमले से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस बात के हल आप घर में उचित तरीके से नहीं ढूढ़ सकते हैं। अगर आप इस तरह के हमले को हैंडल नहीं कर पाएं तो पूरे बिजनेस की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।   

कंपनी क्यों कर्मचारियों को बुला रही ऑफिस?कंपनी के सीईओ ने कहा कि सीमा की एक हद होती है, लेकिन उससे ज्यादा हुई तो हमें सैद्धांतिक तौर पर कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। इसलिए आप सभी ऑफिस से काम करने के लिए वापस लौट आएं। उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा, "हमने कर्मचारियों को इस पर अंतिम सूचना भेज दी है और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे"।

टीसीएस का इस चेतावनी के जरिए सीधा सा संदेश कर्मियों को है कि कोविड-19 से पहले का माहौल ऑफिस में बन जाए और हाईब्रिड मोड पर काम कर रहे कर्मचारी जल्द दफ्तर आएं। कंपनी ने शुरुआत में घोषणा की थी कि उसके एक चौथाई कर्मचारी 2025 तक घर से काम करेंगे, लेकिन अब वे सभी कर्मचारियों को कार्यालय में वापस लाना चाहते हैं।

टॅग्स :TCSInformation Technology
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी