रायपुर: बारिश के कारण मैच की शुरुआत 75 मिनट देरी से हुई, रायपुर के दर्शकों ने धैर्यपूर्वक इंतजार किया और उन्हें कुछ खास देखने को मिला। चेज़-मास्टर का शानदार शतक। लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद इस मैच में उतरे विराट कोहली ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर खाता खोलते ही मुट्ठी हवा में लहराई। अगले ओवर में उन्होंने वैभव अरोरा की गेंदों पर चार चौके लगाए। जब कोहली 21 रन पर थे, तब पॉवेल ने एक मुश्किल कैच छोड़ दिया, जो काफी महंगा साबित हुआ। इसके बाद आरसीबी के सलामी बल्लेबाज ने कोई गलती नहीं की। 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
आईपीएल में सर्वाधिक PoTM पुरस्कार (भारतीय)-
21-विराट कोहली*
21 - रोहित शर्मा
18 - एमएस धोनी
17-रविन्द्र जड़ेजा
17- केएल राहुल
16- यूसुफ़ पठान।
पडिक्कल के साथ मिलकर 92 रन की मैच-विनिंग साझेदारी की और फिर कुछ अविश्वसनीय शॉट खेलकर अपना 9वां आईपीएल शतक बनाया। यह साफ दिख रहा था कि उन्होंने इस पारी का भरपूर आनंद लिया। शतक के करीब पहुंचते ही उन्होंने खुशी से झूम भी उठे। सौरभ दुबे ने शानदार पहला ओवर फेंका और बेथेल को परेशान किया, कार्तिक तैगी ने एक बार फिर 3 विकेट लेकर प्रभावित किया।
नरेन किफायती रहे लेकिन अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा और फील्डिंग भी खराब रही (दो कैच छूटे और कई बार फील्डिंग में चूक हुई)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) विराट कोहली (नाबाद 105 रन) के नौंवे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से शिकस्त देकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
पिछले दो मैच में शून्य पर आउट होने वाले कोहली ने 23 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 60 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के जड़ित नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे आरसीबी ने पांच गेंद रहते चार विकेट पर 194 रन बनाकर सत्र की आठवीं जीत दर्ज की।