मथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 19:51 IST2026-05-14T19:50:20+5:302026-05-14T19:51:58+5:30

Mathura Vrindavan Municipal Corporation: नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से नागरिक सड़क, जल आपूर्ति और कचरा प्रबंधन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे तथा उनकी स्थिति को ट्रैक भी कर सकेंगे।

watch Mathura Vrindavan Municipal Corporation 'Mero Mathura' app launched MP Hema Malini says digital services available citizens Learn benefits see video | मथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

Mathura Vrindavan Municipal Corporation

HighlightsMathura Vrindavan Municipal Corporation: नागरिक अब विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे, शिकायत दर्ज करा सकेंगे।Mathura Vrindavan Municipal Corporation: सुविधा बढ़ाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और लोगों को सशक्त बनाना है।Mathura Vrindavan Municipal Corporation: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।

Mathura: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा विकसित ‘मेरो मथुरा’ नामक एक ऐप की शुरुआत की। इस ऐप के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, इस ऐप का उद्देश्य अधिकतर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को डिजिटल बनाकर सुविधा बढ़ाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और लोगों को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित हेमा मालिनी ने कहा कि इस ऐप के जरिए नागरिक अब विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे, शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकेंगे और बिना कार्यालय गए अपने वैधानिक कार्य पूरे कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “इससे प्रक्रिया में तेजी आएगी।” नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से नागरिक सड़क, जल आपूर्ति और कचरा प्रबंधन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे तथा उनकी स्थिति को ट्रैक भी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ता संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा नागरिक मोबाइल फोन के माध्यम से संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे तथा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।

प्रवेश ने बताया कि ऐप पर अधिकारियों के संपर्क विवरण, सार्वजनिक सुविधाओं के स्थानों की जानकारी और महिलाओं, पुरुषों तथा दिव्यांगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई है। बाद में हेमा मालिनी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा स्थापित 500 सोलर लाइट्स का भी उद्घाटन किया।

Web Title: watch Mathura Vrindavan Municipal Corporation 'Mero Mathura' app launched MP Hema Malini says digital services available citizens Learn benefits see video

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे