लाइव न्यूज़ :

पूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 14, 2026 07:36 IST

बिजली विभाग को लगता है कि सब लोग यदि सूरज से बिजली बनाने लगेंगे तो उसका दबदबा खत्म हो जाएगा.

Open in App

आप किसी से भी यह सवाल पूछें कि शुल्क का मतलब क्या है? सामान्य समझ वाला व्यक्ति भी यही बताएगा कि यदि आप सरकारी या किसी दूसरे के संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं तो उस पर शुल्क लग सकता है. मगर आप अपने संसाधनों से कुछ उत्पादन कर रहे हैं और खपत भी खुद ही कर रहे हैं तो उस उत्पादन या उपभोग पर सरकारी शुल्क का कोई सवाल ही पैदा नहीं होना चाहिए. बल्कि कोई भी समझदार व्यक्ति इस पर आश्चर्य ही व्यक्त करेगा! मगर महाराष्ट्र सरकार के बिजली विभाग यानी महावितरण को इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगता है.

उसे बस  खयाल आया कि जो कंपनियां सोलर एनर्जी से बिजली का उत्पादन कर रही हैं, उनसे 16 प्रतिशत सेवा शुल्क वसूला जाना चाहिए. सूरज से बिजली प्राप्त करने वाली कंपनियों को यह बताने की जरूरत भी नहीं समझी गई कि यह सेवा शुल्क क्यों लगाया जा रहा है? सूरज से बिजली प्राप्त करने के लिए सारे संसाधन कंपनियों ने खुद जुटाए हैं. सरकार का उसमें कोई सहयोग नहीं है.

जो सूर्य ऊर्जा प्राप्त हो रही है, कंपनियां खुद ही उसका उपयोग कर रही हैं तो महावितरण के माध्यम से सरकार को 16 प्रतिशत सेवा शुल्क क्यों लेना चाहिए? महावितरण कौन सी सेवा दे रहा है? हां, यदि कंपनियां दिन में उत्पादित बिजली को ग्रिड पर डालती हैं और रात में ग्रिड से लेकर बिजली का इस्तेमाल करती हैं तो ग्रिड सेवा के रूप में महावितरण को शुल्क वसूलने का अधिकार बनता है.

महावितरण यह राशि ले भी रहा है. यदि उत्पादन ज्यादा है तो महावितरण इसे न्यूनतम दर पर खरीद लेता है और कई गुना ज्यादा दर पर ग्राहकों को देता है. यह बिजली बनाने के लिए बिजली विभाग को माथापच्ची नहीं करनी पड़ती. कायदे से बिजली विभाग को सूरज से बिजली पैदा करने वाली कंपनियों या फिर घरेलू उपभोक्ताओं का शुक्रगुजार होना चाहिए लेकिन हो उल्टा रहा है.

बिजली विभाग को लगता है कि सब लोग यदि सूरज से बिजली बनाने लगेंगे तो उसका दबदबा खत्म हो जाएगा. इसीलिए सोलर एनर्जी उत्पादन करने वालों की नकेल कसने की कोशिश की जा रही है. सवाल है कि महावितरण की इन हरकतों से क्या लोग हतोत्साहित नहीं होंगे! निश्चित रूप से होंगे. सरकार संभवत: इस तरह की वसूली करके किसानों को मुफ्त बिजली की भरपाई करना चाहती है.

किसानों की मदद निश्चय ही होनी चाहिए लेकिन उद्योगों को हतोत्साहित करके नहीं. सोलर एनर्जी पर सेवा शुल्क को लेकर सरकार का रवैया ठीक नहीं है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाह रहे हैं कि देश में भरपूर सोलर एनर्जी का उत्पादन हो और दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार के महावितरण की हरकतों से इस अभियान को नुकसान पहुंच रहा है. महाराष्ट्र सरकार को इस मसले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए क्योंकि ये सेवा शुल्क पूरी तरह नाजायज है.

टॅग्स :मोदी सरकारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत ने 30 सितंबर तक चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, घरेलू किल्लत रोकने के लिए भारत सरकार का बड़ा फैसला

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबारGold-Silver Duty Hike: आम आदमी की पहुंच से दूर होगा सोना? सरकार ने 15% बढ़ाए इंपोर्ट ड्यूटी के दाम

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारत में कैसे लौटे ‘शून्य कचरा’ की परंपरा ?

भारत अधिक खबरें

भारतयात्रीगण ध्यान दें, जून में बिलासपुर रुट की 76 ट्रेनें रद्द?, रद्द की गई ट्रेन की पूरी लिस्ट एक साथ देखिए?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित