लाइव न्यूज़ :

छठ महापर्व के पहले अम्रपाली दुबे ने शेयर किया वीडियो, लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

By वैशाली कुमारी | Published: October 29, 2021 3:26 PM

छठ के मौके पर भोजपुरी गाने ना रिलीज हो ऐसा हो सकता है क्या? मूलतः बिहार का बहुत प्रसिद्ध त्योहार छठ अपने साथ ढेर सारे भोजपुरी गानों की बयार भी लाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वांचल के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में एक छठ महापर्व की काफी मान्यता हैअपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में जय छठी मईया लिखा है

पूर्वांचल के छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं ऐसे में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित दिल्ली तक इसकी गूंज दिखती है। छठ के मौके पर भोजपुरी गाने ना रिलीज हो ऐसा हो सकता है क्या? मूलतः बिहार का बहुत प्रसिद्ध त्योहार छठ अपने साथ ढेर सारे भोजपुरी गानों की बयार भी लाता है।  इस त्योहारी मौसम का फायदा उठाते हुए भोजीवुड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छठी मइया का गीत गाते दिख रही हैं। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

पूर्वांचल के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में एक छठ महापर्व की काफी मान्यता है, जिसकी तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इस दौरान छठी मइया के गीत गाए जाते हैं और चारों तरफ का माहौल भक्तिमय हो जाता हैं। इस खास मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के गाने ने खूब धूम मचा रखी है, सोशल मीडिया पर इस गाने की क्लिप खूब शेयर की जा रही हैं। खास बात ये की आम्रपाली ने खुद इस क्लिप को शेयर किया है।

अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में जय छठी मईया लिखा है। इस गीत को गाते हुए आम्रपाली पर्व के खास पकवान ठोकवा बना रही हैं। उनके साथ और भी कई महिलाएं बैठी हैं, जो इस गीत को गा रही हैं। इस वीडियो में आम्रपाली बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, उन्होने लाल रंग की साड़ी पहनी हैं, जिसके साथ उन्होंने गले में चोकर और कान में झुमके पहने हुए हैं।

आम्रपाली की ये पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रही हैं, फैंस इस पोस्ट के माध्यम से छठी मइया को प्रणाम कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट के ऊपर उनके फैंस तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं, कोई दिल वाला इमोजी भेज रहा तो कोई फायर वाला। कुछ भी हो लेकिन इस गाने में आम्रपाली दुबे काफी खूबसूरत लग रही हैं जिन्हें देखकर उनके फैंस अपना रिएक्शन देना नहीं भूल रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली आम्रपाली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें 2.2 मिलियन लोग फोलो करते हैं जो उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। आम्रपाली के आगे के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आम्रपाली जल्द ही भोजपुरी फिल्म आशिकी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट खेसारी लाल यादव नजर आएंगे।

टॅग्स :आम्रपाली दुबेभोजपुरी सोंगभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: कल भी महाभारत में अभिमन्यु अकेला था, कृष्ण-पांडव के होते हुए चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में..., पवन सिंह ने लिखा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं अमृता पांडे? जिनकी मौत छोड़ गई अपने पीछे कई सवाल, भोजपुरी इंडस्ट्री में था एक्ट्रेस का बड़ा नाम

बॉलीवुड चुस्कीअपने घर में मृत पाई गईं भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे, मौत से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप पर अपलोड किया था स्टेटस

भारतNawada LS Seat 2024: विवेक ठाकुर के सामने श्रवण कुशवाहा और भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह, भूमिहार मतदाता होंगे हावी, जानिए समीकरण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhaiyya Ji Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'भैया जी' का भौकाल, मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की जमकर तारीफ...

बॉलीवुड चुस्कीरकुल प्रीत सिंह की वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, ब्लैक बिकिनी में पूल में चिल करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीजब करण जौहर ने बताया कि उन्होंने शादी से क्यों किया इनकार, कहा- "मैं निंदक नहीं, व्यावहारिक हूं"

बॉलीवुड चुस्कीCannes Film Festival: अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता ने रचा इतिहास, अभिनय पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

बॉलीवुड चुस्कीSingham 3: बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सिंघम का धांसू लुक, ‘सिंघम 3’ की कश्मीर में शूटिंग खत्म...