लाइव न्यूज़ :

विष्णुगुप्त का ब्लॉग: क्यों सुरक्षित है इमरान की सत्ता?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2019 05:58 IST

आज नवाज शरीफ जेल में मिले उत्पीड़न के कारण जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. जब नवाज शरीफ और आसिफ जरदारी-बिलाल भुट्टो सहित लगभग सभी नेता चुनाव लड़ने के अयोग्य हो गए, जनता के बीच इनकी छवि खराब कर दी गई तो फिर पाकिस्तान की जनता के बीच विकल्प ही क्या था?

Open in App

इमरान सरकार के खिलाफ कट्टरवादी और आतंकवाद के समर्थक मजहबी नेता फजलुर रहमान को भारी जन-समर्थन मिलने के बावजूद लगता नहीं है कि इमरान खान प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे. पाकिस्तान की इमरान खान की सरकार के भविष्य को सुरक्षित माना जा रहा है.

पाकिस्तान की सेना की सर्वोपरिता को अभी तक किसी ने चुनौती देने का सरेआम साहस नहीं किया है, उड़ने के लिए जिसने राजनीतिक पंख फड़फड़ाए वह राजनीतिक पंख उड़ान भरने के पूर्व ही काट डाले गए. पाकिस्तान के राजनीतिक शासक फांसी के फंदों पर टांग दिए गए, सेना की जेलों में डाल कर सड़ा दिए गए. नवाज शरीफ ने सेना के खिलाफ अपने पंख फड़फड़ाने की कोशिश की थी.  परिणाम क्या निकला, यह देख लीजिए. 

आज नवाज शरीफ जेल में मिले उत्पीड़न के कारण जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. जब नवाज शरीफ और आसिफ जरदारी-बिलाल भुट्टो सहित लगभग सभी नेता चुनाव लड़ने के अयोग्य हो गए, जनता के बीच इनकी छवि खराब कर दी गई तो फिर पाकिस्तान की जनता के बीच विकल्प ही क्या था? ऐसी परिस्थितियों में पाकिस्तान की सेना की कोख से इमरान खान जैसे गैरराजनीतिक किस्म के शासक का जन्म होता है और इमरान खान सेना के मोहरे के तौर पर पाकिस्तान की सत्ता पर कायम हो जाते हैं.

इमरान खान निश्चित तौर पर पाकिस्तान की सेना का मोहरा हैं. पाकिस्तान की सेना अपने इस मोहरा को कभी खोना नहीं चाहेगी. इमरान खान जैसा हां में हां मिलाने वाला राजनीतिज्ञ और कहां मिलेगा? पाकिस्तान की सेना यह सच्चाई जानती है. पाकिस्तान की सेना यह जानती है कि इमरान खान जैसा राजनीतिज्ञ ही सेना की सर्वोच्चता को बनाए रख सकता है. पाकिस्तान की सेना को यह विश्वास है कि जब तक उसके पास इमरान खान जैसा मोहरा है तब तक पंजाबी और सिंधी राजनीतिक अस्मिताएं भी नियंत्रित हैं. फजलुर रहमान जैसे नेताओं के आंदोलन से कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है, इसके बावजूद कि पाकिस्तान की जनभावनाएं इमरान सरकार के खिलाफ हैं.

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

क्राइम अलर्टUP के मदरसे में मिला 'Made in Pakistan' पंखा, जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

विश्व अधिक खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वखाड़ी, जलडमरूमध्य और केबल?, क्या ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री केबलों को काटकर वैश्विक इंटरनेट को करेगा ठप?, व्यवधान और परिणाम

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस