लाइव न्यूज़ :

विश्व गौरैया दिवस: गौरैया की आबादी में 60 से 80 फीसदी तक की कमी, कहीं इतिहास न बन जाए ये नन्हीं चिड़िया

By ललित गर्ग | Updated: March 20, 2023 13:15 IST

Open in App

सुदूर अतीत से पिछले एक-दो दशक तक हमारे घर-आंगन में फुदकने वाली गौरैया आज विलुप्ति के कगार पर है. घरों को अपनी चीं-चीं से चहकाने वाली गौरैया अब बहुत कम दिखाई देती है. इस छोटे आकार वाले खूबसूरत एवं शांतिपूर्ण पक्षी का कभी इंसान के घरों में बसेरा हुआ करता था और बच्चे बचपन से इसे देखते हुए बड़े हुआ करते थे. अब स्थिति बदल गई है. इस नन्हें से परिंदे को बचाने के लिए ही पिछले कुछ सालों से प्रत्येक 20 मार्च को ‘विश्व गौरैया दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोग इस नन्हीं-सी चिड़िया के संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें.  

पक्षी विज्ञानी हेमंत सिंह के अनुसार गौरैया की आबादी में 60 से 80 फीसदी तक की कमी आई है. यदि इसके संरक्षण के उचित प्रयास नहीं किए गए तो हो सकता है कि गौरैया इतिहास का प्राणी बन जाए. ब्रिटेन की ‘रॉयल सोसायटी ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ बर्ड्स’ ने भारत से लेकर विश्व के विभिन्न हिस्सों में अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययनों के आधार पर गौरैया को ‘रेड लिस्ट’ में डाला है.  

गौरैया जैसे पक्षी विभिन्न रसायनों और जहरीले पदार्थों के प्रति अति संवेदनशील होते हैं. ऐसे पदार्थ भोजन या फिर पक्षियों की त्वचा के माध्यम से शरीर में पहुंचकर उनकी मौत का कारण बनते हैं. भोजन की कमी होने, घोंसलों के लिए उचित जगह न मिलने तथा माइक्रोवेव प्रदूषण जैसे कारण इनकी घटती संख्या के लिए जिम्मेदार हैं. 

जन्म के शुरुआती पंद्रह दिनों में गौरैया के बच्चों का भोजन कीट-पतंग होते हैं. पर आजकल हमारे बगीचों में विदेशी पौधे ज्यादा उगते हैं, जो कीट-पतंगों को आकर्षित नहीं कर पाते. अभी भी यदि हम जैव विविधता को बचाने का सामूहिक प्रयास नहीं करेंगे तो शायद बहुत देर हो जाएगी.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट5 जीत के बाद 5 हार, आईपीएल की दूसरी टीम, 2022 में एसआरएच के बाद 2026 में पंजाब किंग्स ने किया ऐसा कारनामा?

पूजा पाठPanchang 15 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 15 May 2026: इन 4 राशियों के लिए खास रहने वाला है आज का दिन, आर्थिक रूप से आएगी संपन्नता

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त