आखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 22:25 IST2026-05-14T22:18:32+5:302026-05-14T22:25:19+5:30
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक अलग पोस्ट में कहा, “आज मैंने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

file photo
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बैठकों के दौरान सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
#WATCH | Raipur: On his Delhi visit, Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai says, "It was a one-day visit. We met Union Home Minister Amit Shah. Due to his strong will and determination, Naxalism has been eradicated from the Bastar region, and the Chief Minister's Swasth… pic.twitter.com/k611YftGTM
— ANI (@ANI) May 14, 2026
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 14, 2026
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार। pic.twitter.com/gLuPhn8y8I
गृह मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक पोस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक अलग पोस्ट में कहा, “आज मैंने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए हार्दिक धन्यवाद।”
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने वैश्विक अनिश्चितता के दौर में देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए रखने के लिए 7 विशेष अपीलें की हैं।
— BJP (@BJP4India) May 14, 2026
इन अपीलों को मिशन मोड में लेते हुए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अब धरातल पर अहम कदम उठा रहे हैं।
ईंधन की बचत और संसाधनों के सही उपयोग के लिए… pic.twitter.com/pVnNg5F2ir
गृह मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा, "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।" गृह मंत्री के कार्यालय ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, साय ने शाह को बस्तर में बदलती स्थिति और चल रही विकास पहलों के बारे में जानकारी दी।
.@BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 14, 2026
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक आभार। pic.twitter.com/cAMfJEYi0Y
छत्तीसगढ़ सरकार के एक बयान के अनुसार, चर्चा "मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान" और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर केंद्रित थी। बयान में कहा गया है कि साय ने गृह मंत्री को सूचित किया कि जिन क्षेत्रों में पहले एम्बुलेंस को पहुंचने में कठिनाई होती थी, वहां अब नियमित रूप से चिकित्सक, दवाएं और स्वास्थ्य देखभाल दल पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में पुराने सुरक्षा शिविरों को धीरे-धीरे "जन सुविधा केंद्रों" में परिवर्तित किया जा रहा है, जहां ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बैंकिंग सुविधाएं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच प्राप्त होती है। बयान के अनुसार, इस वर्ष 13 अप्रैल को सुकमा से शुरू किए गए स्वास्थ्य अभियान के तहत 21.86 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।
डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार किए गए हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि साय ने शाह को बस्तर के विकास रोडमैप के बारे में जानकारी दी, जिसमें सड़कों, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और निवेश प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया गया है। बयान में कहा गया है कि शाह ने बस्तर में चल रहे विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की सराहना की।
जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “आज नयी दिल्ली में आधुनिक भारत के लौह पुरुष, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुलाकात हुई।”