5 जीत के बाद 5 हार, आईपीएल की दूसरी टीम, 2022 में एसआरएच के बाद 2026 में पंजाब किंग्स ने किया ऐसा कारनामा?

पंजाब की टीम सात मैच के बाद अजेय थी और शीर्ष पर चल रही थी लेकिन लगातार पांचवीं हार के बाद 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2026 05:36 IST2026-05-15T05:36:14+5:302026-05-15T05:36:59+5:30

Punjab Kings in 2026 becomes second side in IPL follow 5 or more successive wins in completed games 5 defeats after SRH in 2022 | 5 जीत के बाद 5 हार, आईपीएल की दूसरी टीम, 2022 में एसआरएच के बाद 2026 में पंजाब किंग्स ने किया ऐसा कारनामा?

file photo

googleNewsNext
Highlightsपांचवें विकेट की 20 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी से 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की।रेयान रिकेल्टन (48) ने भी उम्दा पारी खेली। तिलक ने शेरफेन रदरफोर्ड (20) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।2026 में पंजाब किंग्स आईपीएल में लगातार पांच या उससे अधिक जीत के बाद पांच हार का सामना करने वाली दूसरी टीम बन गई।

धर्मशालाः शारदुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी बाद तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया जो मेजबान टीम की लगातार पांचवीं हार है। पंजाब के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा (75 रन, 33 गेंद, छह चौके, छह छक्के) के तेजतर्रार अर्धशतक और विल जैक्स (10 गेंद में नाबाद 25, दो चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 20 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी से 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की।

सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (48) ने भी उम्दा पारी खेली। तिलक ने शेरफेन रदरफोर्ड (20) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 2026 में पंजाब किंग्स आईपीएल में लगातार पांच या उससे अधिक जीत के बाद पांच हार का सामना करने वाली दूसरी टीम बन गई।

इससे पहले 2022 में एसआरएच ने ऐसा किया था। IPL में किसी अन्य कप्तान ने पांच से अधिक ऐसे मैच नहीं हारे हैं, जबकि सभी T20 मैचों में केवल फाफ डु प्लेसिस ने ही इतने मैच हारे हैं। श्रेयस को कप्तान के तौर पर एमआई के खिलाफ आखिरी हार 2020 संस्करण के फाइनल में मिली थी।

MI द्वारा अंतिम 3 ओवरों में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सर्वोच्च लक्ष्य-

50 बनाम PBKS धर्मशाला 2026

49 बनाम KKR वानखेड़े 2017

48 बनाम CSK दिल्ली 2021।

T20 में 200+ के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक जीत-

11 पंजाब किंग्स

8 मुंबई इंडियंस*

7 ऑस्ट्रेलिया/ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

IPL में 200+ के स्कोर का बचाव करते हुए श्रेयस अय्यर की कप्तानी-

मैच 20

जीत 12

हार 7

NR 1।

कप्तान के तौर पर किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ लगातार जीत के बाद हार (आईपीएल)-

8 गौतम गंभीर बनाम पंजाब किंग्स (2014-17)

8 रोहित शर्मा बनाम केकेआर (2015-18)

7 एमएस धोनी बनाम डीसी (2012-15)

7 डेविड वार्नर बनाम पंजाब किंग्स (2015-20)

7 श्रेयस अय्यर बनाम एमआई (2022-26) – आज यह सिलसिला टूटा।

टी20 में 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक हार-

10 पंजाब किंग्स

8 वेस्ट इंडीज

7 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

6 चेन्नई सुपर किंग्स।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियर प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह विकेट की हार के साथ लगातार पांचवीं शिकस्त झेलने के बाद स्वीकार किया कि उन्हें नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करने के लिए अब करो या मरो के अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब की टीम सात मैच के बाद अजेय थी और शीर्ष पर चल रही थी लेकिन लगातार पांचवीं हार के बाद 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

Open in app