लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: तीन तलाक अब इतिहास में दर्ज

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 1, 2019 19:07 IST

आनंद तो तब होता जब यह कानून सर्वसम्मति से पारित होता. दु:ख की बात है कि विपक्ष के सभी मुस्लिम सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया.

Open in App

तीन तलाक को सरकार ने आखिरकार तलाक दे ही दिया. संसद के दोनों सदनों ने बहुमत से इस कानून पर मुहर लगा दी है. राज्यसभा में सरकार का अल्पमत होते हुए भी उसने इस कानून को पास करवा लिया, इसे उसकी चतुराई तो कहा ही जाएगा लेकिन जिन विपक्षी सांसदों ने मतदान से दूर होकर इस विधेयक को पारित होने दिया, वे भी बधाई के पात्र हैं.

आनंद तो तब होता जब यह कानून सर्वसम्मति से पारित होता. दु:ख की बात है कि विपक्ष के सभी मुस्लिम सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया. क्या वे बीसियों मुस्लिम देशों में लागू इस कानून के बारे में नहीं जानते? मैं तो कहता हूं कि जिन मुस्लिम देशों में यह कानून लागू नहीं है, उनके लिए भारत प्रेरणा का स्नेत बनेगा. 

शाह बानो के मामले में राजीव गांधी सरकार ने जो रवैया अपनाया था, उसके खिलाफ इस्तीफा देनेवाले मंत्री आरिफ मुहम्मद खान से ज्यादा खुश आज कौन होगा? आरिफ खान के क्र ांतिकारी संघर्ष को भाजपा ने ऐतिहासिक शिलालेख का रूप दे दिया है. एक गैर-मुस्लिम देश होते हुए भी भारत में यह कानून लागू हुआ, यह भाजपा सरकार की विलक्षण उपलब्धि है.

इसे मुसलमान-विरोधी कानून मानना शुद्ध नादानी है. बेहतर तो यह होता कि इस कानून को सर्वसम्मत बनाने के लिए विपक्षी सांसद जमकर बहस करते, रचनात्मक सुझाव देते और प्रधानमंत्री को पत्र लिखते. मूल विधेयक और मूल अध्यादेश में सरकार ने काफी संशोधन कर दिए हैं. तीन तलाक के मूल विधेयक में कुछ कमियां थीं. सरकार ने उसमें सहर्ष संशोधन कर लिए. तीन तलाक की कुप्रथा इतनी मजबूत रही है कि 2017 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इसकी निंदा के बावजूद तीन तलाक के 574 नए मामले सामने आए.

यह कानून बन जाने के बावजूद तीन तलाक बंद होनेवाला नहीं है लेकिन तीन साल की सजा और आश्रितों को गुजारा भत्ता देने के डर के कारण तलाक देनेवाला जितनी जल्दी तलाक देगा, उससे दुगुनी जल्दी उसे वह वापस भी ले लेगा. तीन बार तलाक बोलनेवाला छह बार उसे वापस ले लेगा. इस कानून का मकसद यही है. इसका मकसद मुस्लिम मर्दो को कठघरे में खड़े करना नहीं है बल्कि बेजुबान, बेसहारा, गरीब मुस्लिम बहन-बेटियों को  मर्दो के तात्कालिक गुस्से का शिकार होने से बचाना है.

टॅग्स :तीन तलाक़तीन तलाकसंसदमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो