लाइव न्यूज़ :

संपादकीयः न्याय की आस में देश में 3 लाख से ज्यादा कैदी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Published: August 01, 2022 3:10 PM

वर्ष 2020 में प्रकाशित ‘जेल सांख्यिकी भारत’ रिपोर्ट के अनुसार देश की जेलों में 4,88,511 कैदी हैं, जिनमें से 76 प्रतिशत या 3,71,848 कैदी विचाराधीन हैं।

Open in App

देश की राजधानी नई दिल्ली में पहली बार आयोजित अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचाराधीन कैदियों को लेकर चिंता जायज है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से वर्ष 2020 में प्रकाशित ‘जेल सांख्यिकी भारत’ रिपोर्ट के अनुसार देश की जेलों में 4,88,511 कैदी हैं, जिनमें से 76 प्रतिशत या 3,71,848 कैदी विचाराधीन हैं। स्पष्ट है कि न्याय की आशा में इंतजार करते आरोपियों की संख्या अत्यधिक है, जो कहीं न कहीं न्याय व्यवस्था की सीमाओं और सुधार की जरूरत की ओर इशारा करती है। हाल के दिनों में न्यायिक अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए अनेक स्तर पर प्रयास हुए हैं। सरकार की तरफ से न्यायिक संसाधनों को आधुनिक बनाने के लिए 9000 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

 ई-कोर्ट मिशन के तहत देश में ‘वर्चुअल कोर्ट’ शुरू हो रहे हैं। यातायात उल्लंघन जैसे अपराधों के लिए 24 घंटे चलने वाली अदालत काम कर रही है। लोगों की सुविधा के लिए अदालत में ‘वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर’ का विस्तार भी किया जा रहा है। मुकदमों की स्थिति की ऑनलाइन जानकारी काफी दिनों से उपलब्ध है। यह सब होने के बावजूद न्याय की आस में समय बीतना आम आदमी की परेशानियों को बढ़ाना है। जन-जन तक न्याय की पहुंच सरकार के लिए आज भी एक बहुत बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री भी मानते हैं कि न्याय व्यवस्था की जटिलता और विलंब के कारण अनेक लोग अदालत के दरवाजे पर नहीं पहुंचते हैं। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो जिन्हें किसी अपराध में गिरफ्तार किया जाता है, उनका फैसला नहीं होने से कैदियों का दबाव इतना अधिक बढ़ चुका है कि अनेक जेलों में क्षमता से कई गुना अधिक कैदी रह रहे हैं। उनमें से अनेक ऐसे भी हैं, जो अपने मुकदमे का खर्च नहीं उठा सकते हैं। ऐसे में न्यायिक व्यवस्था का आम आदमी के लिए उपयोग बहुत सीमित हो जाता है। 

अदालतें एक तरफ जहां बड़े मामलों, वकीलों की फौज में उलझी रह जाती हैं, दूसरी तरफ अस्पष्ट आधे-अधूरे मामलों में केवल तारीख ही दे पाती हैं। यह स्वीकार योग्य है कि मोदी सरकार ने न्याय में तेजी लाने के लिए न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाया है। अनेक उच्च न्यायालयों में बड़ी संख्या में न्यायाधीश बढ़े हैं। फिर भी निचली अदालतों के मामले और उनके अवरोधों को दूर करने की आवश्यकता है। हालांकि इस मामले में सरकार भी उत्सुक है और आम आदमी की जरूरत है। इसलिए न्याय व्यवस्था को सरल, सहज और सुलभ बनाने में किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं होनी चाहिए। दरअसल अन्याय को मन में रखकर जीवन व्यतीत करने से स्वस्थ लोकतंत्र के सही अर्थों को नागरिकों को समझाया नहीं जा सकता है। अवश्य ही कुछ सुधार हुए हैं और कुछ सुधारों की जरूरत है। एक आम नागरिक को संविधान में उसके अधिकारों, कर्तव्यों से परिचित कराना जरूरी है, जिससे वह अन्याय की स्थिति में अपनी आवश्यकतानुसार न्याय की अभिलाषा रख सके।

टॅग्स :जेलJustice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGopalganj: 'पत्नी निकली जिंदा', जेल में सजा काटता रहा पति, पत्नी ने प्रेमी संग रचा ली दूसरी शादी

भारत15 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आ रहे हैं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, अटकलों का बाजार गर्म

क्राइम अलर्टमानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ यौन संबंध बलात्कार के बराबर: अदालत

भारतMukhtar Ansari: अब्बास अंसारी भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे गाजीपुर, मुख्तार अंसारी की कब्र पर पढ़ेंगे 'फातिहा'

क्राइम अलर्टसमोसे में मिले कंडोम, गुटखा और पत्थर, रहीम, अजहर, मजहर, फिरोज समेत पांच गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: भारत अनेकता में एकता की समृद्ध विरासत का वाहक है

भारतLok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने एंकर अर्नब गोस्वामी को दिया इंटरव्यू, जानिए क्या कुछ कहा?

भारतLok Sabha Elections 2024: "उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है, बालासाहेब को धोखा दिया है', एकनाथ शिंदे ने खुद को 'गद्दार' कहे जाने पर किया पलटवार

भारतब्लॉग: क्या कांग्रेस को दीमक चाट रही है?

भारतNarendra Dabholkar murder case: कोर्ट ने दो लोगों को दोषी ठहराया, तीन अन्य को किया बरी, जानें मामला