लाइव न्यूज़ :

आनंद महिंद्रा भारत में लाना चाहते हैं 3 पहिये वाले ये धांसू स्कूटर, प्यूजो मेट्रोपोलिस के 'सस्ते' मॉडल का किया जिक्र, देखें इसकी खासियत

By रजनीश | Published: June 03, 2020 1:57 PM

महिंद्रा के टू व्हीलर्स के सीईओ प्रकाश वाकणकर ने ट्विटर पर विडियो पोस्ट कर Peugeot Metropolis स्कूटर को ग्वांगडोंग पुलिस के काफिल में शामिल किए जाने की जानकारी दी। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिंद्रा के मालिकाना हक वाली फ्रांस की प्यूजो ने चीन में तीन पहिये वाला मेट्रोपोलिस स्कूटर लॉन्च किया था। भारी भरकम और आकर्षक दिखने वाले इस स्कूटर प्यूजो मेट्रोपोलिस में 400cc पॉवर मोशन LFE इंजन है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भारत में तीन पहिये वाला Peugeot Metropolis स्कूटर भारत में लाना चाहते हैं। सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट इस बात की तरफ इशारा करता है कि वो तीन पहिया वाले स्कूटर का कम कीमत वाला वेरियंट भारतीय में लाना चाहते हैं। 

महिंद्रा के मालिकाना हक वाली Peugeot Motorcycles के थ्री-व्हीलर स्कूटर को हाल में चीन के ग्वांगडोंग पुलिस के काफिले में शामिल किया गया है। इसी से जुड़ा वीडियो ट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने स्कूटर को भारत में लाने की इच्छा जताई है।

महिंद्रा के टू व्हीलर्स के सीईओ प्रकाश वाकणकर ने ट्विटर पर विडियो पोस्ट कर Peugeot Metropolis स्कूटर को ग्वांगडोंग पुलिस के काफिल में शामिल किए जाने की जानकारी दी। 

इसके बाद आनंद महिंद्रा ने इस शानदार स्कूटर के प्रति अपनी पसंद दिखाते हुए विडियो को रिट्वीट किया। इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने प्रकाश वाकणकर से भारत में इसके किफायती वेरिएंट को लेकर सवाल भी किया। 

स्कूटर की खासियतमहिंद्रा के मालिकाना हक वाली फ्रांस की प्यूजो ने चीन में तीन पहिये वाला मेट्रोपोलिस स्कूटर लॉन्च किया था। इस स्कूटर को साल 2018 में लॉन्च किया गया था। इस स्कूटर के फ्रंट में दो पहिया और पिछले हिस्से में एक पहिया है। 

पावर और फीचर्सभारी भरकम और आकर्षक दिखने वाले इस स्कूटर प्यूजो मेट्रोपोलिस में 400cc पॉवर मोशन LFE इंजन है। यह इंजन 35 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस स्कूटर में अर्बन और स्पोर्ट नाम से दो राइडिंग मोड मिलते हैं। स्कूटर में यूएसबी चार्जर की भी सुविधा है।

आनंद महिंद्रा के ट्वीट के अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर स्कूटर को भारत में लॉन्च किया जाता है तो शायद यहां इसका 400cc इंजन नहीं आएगा। क्योंकि महिंद्रा ने ट्वीट में इसके किफायती मॉडल का जिक्र किया है। फिलहाल यह स्कूटर भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसको लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

टॅग्स :महिंद्राआनंद महिंद्रास्कूटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआनंद महिंद्रा सरफराज खान के पिता को उपहार में देना चाहते हैं थार, कारोबारी ने कहा, यह मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा

ज़रा हटके12th Fail: मनोज और श्रद्धा पर बनी फिल्म, ऑटोग्राफ लेने पहुंचे महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा

कारोबारआनंद महिंद्रा ने यूपीएससी को आईआईटी जेईई से भी बताया कठिन एग्जाम, रैंकिंग में बदलाव की मांग की

भारतBudget 2024-25: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर आई महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की प्रतिक्रिया

कारोबारRepublic Day 2024: आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर लता मंगेशकर के आइकॉनिक सॉन्ग के साथ सैनिक को दी श्रद्धांजलि

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें