लाइव न्यूज़ :

Latehar-Badaun Rape News: 26 वर्षीय शिक्षक ने नौ वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म, महिला ने मौलवी पर बलात्कार का आरोप लगाया, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2024 16:41 IST

Latehar-Badaun Rape News: पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु चंद्र मांझी ने बताया कि सोमवार को वह नाबालिग छात्रा को पास के जगंल में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। मांझी ने बताया कि इसके बाद वह छात्रा को अपने घर ले गया। 

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग बच्ची के लापता होने पर उसके परिजन और पड़ोसी उसे ढूंढ़ने लगे।आधी रात के आसपास बच्ची आरोपी के घर पर मिली। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने शिक्षक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Latehar-Badaun Rape News: झारखंड के लातेहार जिले में नौ वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शिक्षक की उम्र लगभग 25-26 वर्ष है और वह लड़की को उसके घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था। पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु चंद्र मांझी ने बताया कि सोमवार को वह नाबालिग छात्रा को पास के जगंल में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। मांझी ने बताया कि इसके बाद वह छात्रा को अपने घर ले गया।

अधिकारी ने बताया कि नाबालिग बच्ची के लापता होने पर उसके परिजन और पड़ोसी उसे ढूंढ़ने लगे और आधी रात के आसपास बच्ची आरोपी के घर पर मिली। उन्होंने बताया कि जब बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने शिक्षक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मांझी ने बताया कि ट्यूटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। 

दरगाह पर झाड़-फूंक कराने पहुंची महिला ने मौलवी पर बलात्कार का आरोप लगाया, मामला दर्ज

बदायूं जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़े सरकार की दरगाह पर झाड़-फूंक के जरिये इलाज कराने आई महिला ने दरगाह पर चादर बेचने वाले एक कथित मौलवी के खिलाफ बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली मार्ग पर सोत नदी के किनारे बनी 'बड़े सरकार' की प्रसिद्ध दरगाह मुसलमानों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां मानसिक रोगों का झाड़-फूंक के जरिये इलाज कराने आ रही बिजनौर जिले की रहने वाली एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को मंलवार को एक प्रार्थना पत्र दिया।

उन्होंने बताया कि अर्जी में महिला ने कहा है कि वह लगभग एक साल से झाड़-फूंक के जरिये इलाज कराने के लिए बदायूं में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि दरगाह में चुनरी और चादर की दुकान लगाने वाला मौलवी राहत ने इलाज के नाम पर झांसा देकर उसे अपने कमरे में ले गया और वहां उससे बलात्कार किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इसकी वीडियो भी बना ली है। मिश्रा के मुताबिक, आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि राहत आए दिन इलाज के नाम पर उसे अपने कमरे में ले जाकर उससे बलात्कार करता था। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी मौलवी राहत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में दरगाह प्रबंधन समिति के किसी जिम्मेदारी पदाधिकारी का बयान नहीं मिल सका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?