लाइव न्यूज़ :

Motihari Rape Case: 12 साल की नाबालिग का अपहरण कर चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, नशे का इंजेक्शन देकर करते रहे हैवानियत, 9 मई को बहला-फुसलाकर किया अगवा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2024 15:22 IST

Motihari Rape Case: घटना में पीड़िता को आरोपियों ने नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 लड़कों ने नाबालिग लड़की को 9 मई को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों लड़कों ने पीड़िता को रक्सौल के बाईपास पर स्थित चप्पल फैक्ट्री के पास एक मकान में बंदी बनाकर रखा। होश आता था तो आरोपियों के द्वारा फिर इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया जाता था।दौरान पीड़िता ने चीख-चीख कर आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही।

Motihari Rape Case: बिहार के पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है। घटना में पीड़िता को आरोपियों ने नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 लड़कों ने नाबालिग लड़की को 9 मई को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।

दोनों लड़कों ने पीड़िता को रक्सौल के बाईपास पर स्थित चप्पल फैक्ट्री के पास एक मकान में बंदी बनाकर रखा। जहां उसको नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक उसे जब होश आता था तो आरोपियों के द्वारा फिर इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया जाता था। इस दौरान पीड़िता ने चीख-चीख कर आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही।

लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और 4 दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दरिंदों ने रविवार (12 मई) की शाम को पीड़िता को रामगढ़वा में छोड़ दिया। अपराधियों की ओर से पीड़ित परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद भी एक रिश्तेदार ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स से काफी ब्लीडिंग की वजह से मुजफ्फरपुर में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceपटनाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी