लाइव न्यूज़ :

UTS Mobile App: लो जी एक और खुशखबरी!, कहीं जाना हो तो टिकट किधर से करें बुक, साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत, जानें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2024 15:12 IST

UTS Mobile App: ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जिसके चलते अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल ऐप के जरिये कोई यात्री अनारक्षित टिकट बुक करा सकता है। सीमा को समाप्त करने से जनरल टिकट कहीं से भी ऑनलाइन बुक हो सकता है।मोबाइल एप सुविधा के माध्यम से यात्री को आसान इंटरफेस मिलता है।

UTS Mobile App: रेलवे ने अपने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप में बड़ा बदलाव किया है जिससे अब इससे किसी भी स्थान से टिकट बुक करवाई जा सकेगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप में अहम बदलाव किया है। इसके तहत इस ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जिसके चलते अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं।

यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली) मोबाइल ऐप के जरिये कोई यात्री अनारक्षित टिकट बुक करा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐप में अब जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है। यह सुविधा शुरू होने से अब यात्री जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक करवा सकते हैं।

एक बयान के अनुसार इससे पहले यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी अर्थात कोई भी यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर टिकट बुक नहीं करवा सकता था। अब दूरी सीमा को समाप्त करने से जनरल टिकट कहीं से भी ऑनलाइन बुक हो सकता है।

हालांकि ऐप में जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है। इसके अनुसार यूटीएस ऑन मोबाइल एप सुविधा के माध्यम से यात्री को आसान इंटरफेस मिलता है।

जिसका उपयोग कर मोबाइल पर पेपरलेस जनरल टिकट/प्लेटफॉर्म टिकट/सीजन टिकट आसानी से यात्री स्वयं ही बना सकते है, इससे यात्री के समय की बचत होती है साथ ही साथ कागज की बचत होती तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।

टॅग्स :भारतीय रेलजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी