लाइव न्यूज़ :

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारी, कारणों की जांच जारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 15, 2024 15:37 IST

शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और जामनेर पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और अन्य परिचितों से पूछताछ सहित आगे की जांच के लिए एक आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारीउनकी पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में की गई है राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के जवान थे प्रकाश कापड़े

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के जामनेर शहर में अपने पैतृक घर पर खुद को गोली मार ली। उनकी पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में की गई है। वह कथित तौर पर अपने पैतृक निवास पर एक संक्षिप्त छुट्टी पर गए थे। 

जानकारी के मुताबिक 39 वर्षीय कापड़े ने अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गर्दन में गोली मार ली। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार उनके परिवार में उनके वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो नाबालिग बच्चे और एक भाई हैं। पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार सुबह करीब दो बजे प्रकाश कापड़े के घर पर हुई और कथित आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

जांच में शामिल पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच के अनुसार हो सकता है कि उन्होंने कुछ व्यक्तिगत कारणों से यह चरम कदम उठाया हो। पुलिस जांच के पूरे विवरण का इंतजार कर रही है। कापड़े के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और जामनेर पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और अन्य परिचितों से पूछताछ सहित आगे की जांच के लिए एक आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है।

बता दें कि राज्य रिजर्व पुलिस बल या एसआरपीएफ को 6 मार्च, 1948 को महाराष्ट्र राज्य के एक विशेष सशस्त्र पुलिस बल के रूप में स्थापित किया गया था। 1970 के दशक के मध्य में, BARC और बॉम्बे हवाई अड्डे जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इसे मिली। महाराष्ट्र में नक्सलवाद के आगमन के बाद एसआरपीएफ इकाइयों में और विस्तार हुआ और हिंगोली और गढ़चिरौली में सेंटर बनाए गए। वर्तमान में वीवीआईपी लोगों को सुरक्षा की जिम्मेदारी भी एसआरपीएफ उठाती है।

टॅग्स :महाराष्ट्रसचिन तेंदुलकरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल