लाइव न्यूज़ :

आतंकी ओसामा बिन लादेन के परिवार ने दिया प्रिंस चार्ल्स चैरिटी को 10 करोड़ रुपये, अखबार का दावा

By भाषा | Published: July 31, 2022 7:28 PM

‘द संडे टाइम्स’ की खबर में कहा गया है कि राजकुमार चार्ल्स के चैरिटेबल फंड ने 2013 में बड़े और धनी सऊदी परिवार के सदस्य बकर बिन लादेन और उनके भाई शफीक से राशि प्राप्त की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअखबार का दावा- प्रिंस चार्ल्स के चैरिटेबल फंड ने बकर बिन लादेन और उनके भाई शफीक से राशि प्राप्त की थीखबर के अनुसार, दोनों अलकायदा के पूर्व आतंकवादी लादेन के सौतेले भाई हैं लादेन को 2011 में पाकिस्तान में अमेरिकी विशेष बलों ने मार गिराया था

लंदन: ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स को उनके धर्मार्थ कार्यों को लेकर और अधिक सवालों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि एक समाचार पत्र ने दावा किया है कि उनके एक संगठन ने ओसामा बिन लादेन के रिश्तेदारों से 10 लाख पाउंड (12 लाख डालर) का दान स्वीकार किया। ‘द संडे टाइम्स’ की खबर में कहा गया है कि राजकुमार चार्ल्स के चैरिटेबल फंड ने 2013 में बड़े और धनी सऊदी परिवार के सदस्य बकर बिन लादेन और उनके भाई शफीक से राशि प्राप्त की थी। 

दोनों अलकायदा के पूर्व आतंकवादी लादेन के सौतेले भाई हैं। लादेन को 2011 में पाकिस्तान में अमेरिकी विशेष बलों ने मार गिराया था। समाचारपत्र ने कहा कि सलाहकारों ने राजकुमार चार्ल्स से दान नहीं लेने का आग्रह किया था। चार्ल्स के क्लेरेंस हाउस कार्यालय ने इससे असहमति जतायी लेकिन इसकी पुष्टि की कि दान मिला था। उसने कहा कि धन स्वीकार करने का निर्णय धर्मार्थ कोष के ट्रस्टियों द्वारा लिया गया था, न कि राजकुमार द्वारा, और ‘‘इस दान को स्वीकार करने से पहले पूरी पड़ताल की गई थी।’’ 

कोष के अध्यक्ष, इयान चेशायर ने यह भी कहा कि उस समय पांच ट्रस्टियों द्वारा दान को लेकर ‘‘पूरी तरह से’’ सहमति व्यक्त की गई थी और ‘‘इससे अलग दावा करने का कोई भी प्रयास भ्रामक और गलत है।’’ परोपकारी कार्य के लिए राजकुमार चार्ल्स के चैरिटेबल फंड की स्थापना 1979 में की गई थी और यह ब्रिटेन और दुनिया भर में विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं को अनुदान देता है। 73 वर्षीय चार्ल्स को अपने परोपकारी कार्य संचालन के बारे में कई दावों का सामना करना पड़ा है। 

पिछले महीने ‘संडे टाइम्स’ ने दावा किया था कि ब्रिटेन के राजसिंहासन के उत्तराधिकारी राजकुमार चार्ल्स ने कतर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हमद बिन जसीम बिन जबेर अल थानी से कथित तौर पर दान के रूप में 30 लाख डालर से भरे सूटकेस स्वीकार किये थे। लंदन पुलिस वर्तमान में एक अलग आरोप की जांच कर रही है कि राजकुमार के प्रिंस फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने दान के बदले में सऊदी अरब के एक अरबपति को नागरिकता प्राप्त करने में मदद करने की पेशकश की। क्लेरेंस हाउस ने कहा है कि चार्ल्स को ऐसे किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं है।

(फीड भाषा)

टॅग्स :Osama bin LadenPrince Charles
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVideo: लंदन में किंग चार्ल्स की बर्थडे परेड की तैयारी करते समय 3 सैनिक हुए बेहोश, साउथ इंग्लैंड में हीटवेव का अलर्ट जारी

भारतबिहार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना ओसामा बिन लादेन की

ज़रा हटकेUK King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के दौरान अचानक भड़का पलटन का घोड़ा और फिर.....घटना का वीडियो आया सामने

विश्व"महाराजा चार्ल्स राजकीय यात्रा पर भारत जाना पसंद करेंगे", बोले भारतीय मूल के ब्रिटेन कारोबारी लार्ड करण बिलिमोरिया

विश्वमहाराजा चार्ल्‍स के राजतिलक से पहले बकिंघम पैलेस के ग्राउंड में फेंके गए संदिग्ध कारतूस, पुलिस ने किया शख्स को गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वPM Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की छवि बदली, भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर कंसुपाड़ा ने कहा-सच्चे वैश्विक नेता के रूप में उभरे

विश्वWATCH: बिना मेकअप और हेयर डाई के पहचान में नहीं आ रहे हैं इमरान खान, PAK के पूर्व पीएम का शौकिंग लुक आया सामने

विश्व"भारत चंद्रमा पर उतर चुका है, जबकि हम...": पाकिस्तानी सांसद ने कराची में सुविधाओं की कमी पर कही ये बात

विश्वRussia-Ukraine war: रूसी सेना ने 10 अमेरिकी मिसाइलों को मार गिराया, खारकीव में फिर खोला मोर्चा, पीछे हट रही है यूक्रेनी फौज

विश्वव्हाइट हाउस में बजाया गया 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां...', मेहमानों के लिए परोसे गए गोल गप्पा और समोसा