लाइव न्यूज़ :

डोनांल्ड ट्रंप को इस देश ने कहा पागल कुत्ता, नहीं छोड़ी कोई कसर बेज़्जती करने की

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 17, 2018 20:03 IST

Open in App
नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के नेताओं के बीच के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। अब नॉर्थ कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बड़ा परमाणु बटन' वाले बयान को 'पागल कुत्ते का भौंकना' करार दिया है। ट्रंप की टिप्पणी और कुछ नहीं बल्कि नॉर्थ कोरिया की ताकत से डरे हुए किसी। 'पागल कुत्ते के भौंकने' जैसी है। कुछ दिनों से नॉर्थ कोरिया ने पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है। बीते साल नवंबर में नॉर्थ कोरिया की ओर से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया था। अब वाकये से जुड़ा एक खुलासा हुआ है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि जिस दौरान ये मिसाइल छोड़ी जा रही थी, तब उसे वहां से गुजर रही एक फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने देखा था। टिलरसन ने कहा कि उस दौरान वहां से नॉर्थ कोरिया-सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट गुजर रही थी। वहीं उस मिसाइल की रेंज में उस दौरान करीब 9 अन्य फ्लाइट भी थीं। उन्होंने बताया कि उस दिन करीब 716 फ्लाइट्स को उस रेंज से निकलना था। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर किस एयरलाइंस की फ्लाइट ने मिसाइल के उस नज़ारे को देखा था। बता दें कि नॉर्थ कोरिया की ओर से ये परीक्षण 28 नवंबर, 2017 को किया गया था। इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 4000 किलोमीटर की थी, लेकिन परीक्षण के लिए इसे जापान के पास समुद्र में गिराया गया था। गौरतलब है कि परीक्षण के बाद नॉर्थ कोरिया की पूरी दुनिया में घोर निंदा की गई थी।
टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो