दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है। इसका संचालन दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड करती है। दिल्ली मेट्रो की शुरूआत 24 दिसंबर 2002 में शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। बाद में इसका विस्तार दिल्ली से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुडगांव और नोएडा तक किया गया। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो का अहम रोल है।