Travel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

By आजाद खान | Published: April 28, 2022 05:30 PM2022-04-28T17:30:32+5:302022-04-28T17:36:51+5:30

Travel in Summer: अगर आपको बजट में विदेशी बीचों का मजा लेना है तो आप भारत में मौजूद कुछ बीचों का रूख कर सकते हैं। इन बीचों का सैर करना काफी सस्ता है।

Introducing Travel in Summer 5 Best Cheapest Beach Spots in India for Beach Lovers Must Travel Here Once in a Lifetime | Travel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

Travel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

Highlightsभारत में भी बहुत सारे बीच पाए जाते हैं। इन बीच को सफर करने के बाद आप विदेशों के बीच को भी भूल जाएंगे। बीच लवर का सबसे फेवरेट बीच गोवा का बीच है।

5 Beaches To Visit In India: अगर आप घूमना पसंद करते है तो ऐसे में आपको बीच पसंद होगी या पहाड़। अगर आपको बीच पसंद है तो आप सही लेख पढ़ रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें गर्मियों में बीच में नहाना और वहां घूमना बहुत पसंद होता है। तो ऐसे में आइए आपको भारत के कुछ पांच ऐसे बीच के बारे में बताते हैं जहां जीवन में एक बार जरूर सफर करना चाहिए। यह बीच भारत के फेमस बीच में से एक है। यहां पर घूमने से घूमने वालों को ऐसा लगता है वे विदेश के बीच में घूम रहे हैं। उत्तरी गोवा अपनी नाइटलाइफ के लिए काफी फेमस है। 

1 गोवा के बीच (Goa Beach)

गोवा का बीच भारत में सबसे ज्यादा फेमस बीच है। यह महाराष्ट्र के दक्षिण में स्थित है। यहां पर बारिश के मौसम में ज्यादा भीड़ नहीं होता है, लेकिन गर्मी और ठंडी में यहां का बीच खचाखच भरा रहता है। अगर आपको बीच पसंद है तो आप गोवा के कलंगुट, बागा, कैंडोलिम और अंजुना बीच को जरूर चेक कर सकते हैं। अगर आप गोवा की सैर करने गए है तो मोबोर, वरका और बेनौलिम जैसे कुछ ऐसे समुद्र तट है जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। 

2. गोकर्ण का बीच (Gokarna Beach)

अगर आप कर्नाटक का रूख किए है तो ऐसे में आप गोकर्ण बीज पर जाना मत भूलिएगा। यह बीच गोवा के दक्षिण में है और यह कर्नाटक में स्थित है। यह अपने शांत समुद्र तटों और शांत लहरों के लिए जाना जाता है। इसी बीच के पास कर्नाटक के नामी शिव मंदिर भी है जहां से आप आसानी से अर्ध-चाँद और ओम के नजारे को देख सकते हैं। अगर आप कर्नाटक जा रहे हैं तो इस बीच पर भी जाना मत भूलिएगा। 

3. कोच्चि का बीच (Kochi Beach)

तमिल नाडु और गोवा के बाद अच्छे बीचों के बारे में केरल का नाम आता है। यहां का खाना, सुंदर बीच और बेहतरीन नेचर आपको यहां से आने नहीं देंगे। यही कारण है कि लोग केरल मे समय बिताना पसंद करते है क्योंकि यहां पर फन्न के लिए बहुत ही अच्छे और नामी बीच और लोकेशन है। यहां के कुछ फेमस बीच पुथुवाइप, पुथेनथोड और कुज़ुपिल्ली बीच है। 

4. पांडिचेरी का बीच (Pondicherry Beach)

तमिलनाडु के दक्षिण में मौजूद पांडिचेरी भी अपने अच्छे लोकेश्न और बीच के लिए जाना जाता है। लोग इसे प्यार से 'पोंडी' के नाम से बुलाते हैं। इसका लोकेश्न इतना अच्छा है कि इसके हर तरफ आपको छोटे बड़े बीच दिखाई मिलेगें। बीच लवर के लिए यह सबसे अच्छा जगह हो सकता है। 

5. लक्षद्वीप का बीच (Lakshwadeep Beach)

लक्षद्वीप में भी आपको काफी बीच देखने को मिल जाएंगे। यहां का पानी बिल्कुल नीला होता है जो हर ट्रैवल लवर को पसंद आएगा। लक्षद्वीप में कदमत द्वीप, मिनिकॉय और कवरत्ती जैसे छोटे द्वीप हैं जो अरब सागर के अनुभव को याद कराएंगे। 
 

Web Title: Introducing Travel in Summer 5 Best Cheapest Beach Spots in India for Beach Lovers Must Travel Here Once in a Lifetime

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे