लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Sidhi Bus Accident:  37 died many injured| Sidhi Road Accident Latest Update

By गुणातीत ओझा | Published: February 16, 2021 11:21 PM

Open in App
मध्य प्रदेश सीधी बस हादसानहर से निकले 37 शवSidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा हुआ है। सतना जा रही बस नहर में गिर गई। हादसे के बाद नहर से अभी तक 37 शवों को बाहर निकाले जा चुके हैं। बस में 54 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। यात्रियों से भरी यह बस मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नहर में गिर गई और पूरी तरह से पानी में डूब गई। हादसे के बाद सात लोग तैरकर नदी से बाहर आ गए। यह जानकारी सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने दी।कुमावत ने बताया, ‘‘अब तक बाणसागर नहर से 37 शवों को बाहर निकाला गया है।’’ उन्होंने कहा कि बस को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया है और इसमें अब एक भी शव नहीं है। कितने यात्री अब भी लापता हैं, इस बारे में पूछे जाने पर कुमावत ने कहा, ‘‘इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। बस को नहर से बाहर निकाल लिया गया है।’’ बचाव अभियान जारी है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीधी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मैं लगातार प्रशासन से और राहत कार्य में जुटे लोगों के संपर्क में हूं। मन बहुत व्यथित है।’’ उन्होंने कहा कि बचाव कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।  उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में हमारे जो भाई-बहन नहीं रहे, उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी। मेरी अपील है कि सभी धैर्य रखें।’’ चौहान ने कहा, ‘‘नहर के जलस्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है।’’
टॅग्स :मध्य प्रदेशसड़क दुर्घटनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh Bike Video: 'दौड़ा रहे थे तेज बाइक', 60 फुट ऊंचे पुल से सीधे छत पर गिरे

भारतदून स्कूल क्लब के साथी की पतन-गाथा!, कमलनाथ ने टिकट वितरण में कांग्रेस हाईकमान की अनदेखी का खामियाजा भुगता

भारतLok Sabha Elections 2024: भाजपा में भारी उथल-पुथल, अभी तक 267 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, 21 फीसदी मौजूदा सांसदों का टिकट कटा

भारतLok Sabha polls: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे नकुलनाथ

भारतLok Sabha Election 2024: राजस्थान में अशोक गहलोत, सचिन पायलट नहीं लड़ेंगे चुनाव, एमपी की छिंदवाड़ा सीट से मौजूदा सांसद नकुलनाथ को मिल सकता है टिकट

भारत अधिक खबरें

भारत"कांग्रेस के झूठे, धोखेबाज लोग केवल नारे लगा सकते हैं", केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए विपक्षी दल पर बोला हमला

भारतOne Nation-One Election: केंद्र ने कोविंद पैनल की रिपोर्ट को सराहा, ओवैसी ने कहा- "यह भारतीय लोकतंत्र के मौत की घंटी है"

भारतHistory 15 March: गुरु हनुमान का जन्म, 15 मार्च 1877 को पहली गेंद डाली गई, जानें इतिहास

भारतWest Bengal: दुर्घटना में ममता बनर्जी को सिर पर लगी गंभीर चोट, पार्टी ने दी जानकारी

भारतSBI Electoral Bonds Data: जानिए किन राजनीतिक दलों को मिली सबसे अधिक फंडिंग?