Madhya Pradesh Bike Video: 'दौड़ा रहे थे तेज बाइक', 60 फुट ऊंचे पुल से सीधे छत पर गिरे
By धीरज मिश्रा | Published: March 14, 2024 04:18 PM2024-03-14T16:18:46+5:302024-03-14T18:49:14+5:30
Madhya Pradesh Bike Video: मध्यप्रदेश में तेज बाइक चलाने के चक्कर में जान जाते जाते बची है। बाइक सवार इतनी तेजी में बाइक चला रहे थे। वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सकें और 60 फीट ऊंचे पुल से गिर गए।
Madhya Pradesh Bike Video: मध्यप्रदेश में तेज बाइक चलाने के चक्कर में जान जाते जाते बची है। बाइक सवार इतनी तेजी में बाइक चला रहे थे। वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सकें और 60 फीट ऊंचे पुल से गिर गए। सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रही है। मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर रेलवे स्टेशन का बताया गया है।
रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ है। कहा जा रहा है कि दो युवक एक बाइक से आ रहे थे। बाइक की स्पीड काफी थी। इसी दौरान बाइक के अगले पहिया में कुछ खराबी आई। जिससे बाइक अननियंत्रण होकर एक डिवाउडर से टकरा गई। इस दौरन बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक 60 फीट ऊंचे पुल से गिर गया। घायल का नाम विजय महाजन बताया जा रहा है। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
बाल बाल बच गई जान
डिवाडर से टकराने के बाद युवक छत पर जा गिरा। इधर जोरदार धमाके जैसे आवाज सुनने के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए। इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई है। लेकिन, घटना की वीडियो अब वायरल हो रही है।
मकान मालिकों ने कहा, चाय पी रहे थे
घर के मकान मालिक कैलाश पथरिया ने कहा कि वे लोग अपने घर में बैठकर चाय पी रहे थे, तभी ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। उन्हें अपने घर की छत से तेज़ आवाज़ सुनाई दी। उन्होंने कहा कि घर के सभी लोग बाहर गए और देखा कि युवक छत पर है।
तेज धमाके की आवाज सुनने के बाद लोग छत से नीचे गिरे युवक को बचाने के लिए घर की ओर आने लगे। मौके पर मौजूद लोग छत पर चढ़कर युवक को नीचे उतारा और इलाज के लिए नेपानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।